फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झंडा फहराने को लेकर परिवार पर हमला, तीन घायल

Tue, 24 Jan 2017 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
झंडा फहराने को लेकर परिवार पर हमला, तीन घायल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सदर बाजार स्थित सीएनआई चर्च कंपाउंड में तिरंगा झंडा फहराने को लेकर एक परिवार पर 10-12 युवकों ने हमला कर दिया। हमले के दौरान परिवार के तीन लोग घायल हो गया। उन्हें परिजनों की सहायता से कैंट सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां वह उपचाराधीन है।
विज्ञापन

उधर, इलाका पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
मारपीट में घायल चर्च कंपाउंड निवासी आशीष ने बताया कि चर्च कंपाउंड में गत दिवस पहले भी तिरंगा झंडा फहराने के लिए पोल लगाने का प्रयास किया गया था, लेकिन वहां मौजूद कुछ युवकों ने विरोध जताना शुरू कर दिया। इसी को लेकर पुलिस द्वारा समझौता करवाया गया था। इस बीच हमलावर मंगलवार को दोबारा झंडा फहराने के विरोध में जबरन घर के अंदर दाखिल हो गए और पिता अलफ्रेड पर डंडों से हमला कर दिया। जैसे ही वह बाहर निकलकर बीचबचाव करने पहुंचा तो उसे सिर पर रॉड व डंडों से हमला कर लहूलुहान कर दिया। इस बीच हमलावरों ने बड़े भाई राकेश से भी मारपीट की। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें