फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala: सोनू हत्याकांड का आरोपी 24 दिन बाद दोसड़का से गिरफ्तार, दो दिन के रिमांड पर लिया

Wed, 10 May 2023 08:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मुलाना, अंबाला (हरियाणा)

सार

पुलिस ने आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया है। इस दौरान पुलिस उससे पूछताछ कर अन्य आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास करेगी। आरोपी की पहचान सीसीटीवी फुटेज से उजागर हुई।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के अंबाला के मुलाना में ब्राह्मण माजरा मोड़ के पास संगम ढाबे पर हुए सोनू हत्याकांड के मामले में पुलिस ने करीब 24 दिन बाद आरोपी शुभम उर्फ शुभी निवासी अल्यासपुर को धर दबोचा है। मामले में मुलाना पुलिस व सीआईए- 2 की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया। आरोपी शुभम को पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया है। जिसमें पुलिस गहनता से पूछताछ करते हुए बाकी बचे दोनों आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन


आरोपी की पहचान सीसीटीवी फुटेज से उजागर हुई। पुलिस ने शुरु से ही आरोपी के घर अल्यासपुर सहित अन्य जगहों पर दबिश देनी शुरू की। लेकिन आरोपी घर से फरार था। हत्याकांड के करीब 24 दिन बाद आरोपी शुभम को मंगलवार को दोसड़का में बंद पड़े पेट्रोल पंप से गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में दो आरोपी फिलहाल फरार है।

ये था मामला
पुलिस को दी शिकायत में अनुज कुमार निवासी मुलाना ने बताया कि 16-17 अप्रैल रात्रि करीब 12 :20 बजे मुलाना के रहने वाले सोनू उर्फ काका , तजेन्द्र सिंह , रोहित , भुपेश व फहीम निवासी देवबंद यूपी आल्टो कार में सवार होकर यमुनानगर पंचकुला हाइवे पर कालपी फ्लाइओवर के पास संगम ढाबे पर खाना खाने के लिए गए।
विज्ञापन


अनुज ने बताया कि ढाबे पर पहले ही खड़ी सिल्वर रंग की वरना की कार की साइड़ में आल्टो पार्क करने लगे तो वरना सवार तीन युवकों में से एक सरदार युवक ने कहा कि अपनी कार हमारी साइड में क्यों पार्क की है। जिसपर दोनों गुटों में कहासुनी व हाथापाई हो गई।

अचानक बात इतना तूल पकड़ गई कि वरना कार सवार युवकों ने अपनी कार में रखी पिस्टल को लोड करके फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें अनुज तो बाल बाल बच गया लेकिन सोनू उर्फ काका को दो गोलियां लगने से उसकी मौत हो गई। जबकि रोहित के पेट में गोली लगी। जोकि एमएम अस्पताल में उपचाराधीन है।

आरोपी शुभम की सीसीटीवी से पहचान हुई थी। उसे दोसड़का से गिरफ्तार कर लिया है। बाकी दो आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। -सुरेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, मुलाना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें