फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: जमीन के विवाद में दो पक्षों में झगड़ा, किरपान से बुजुर्ग पर हमला, केस दर्ज

Wed, 18 Jan 2023 01:00 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला सिटी, हरियाणा

सार

जानकारी के अनुसार दोनों ही पक्षों जमीन को लेकर विवाद कोर्ट में चल रहा है। यह रंजिश इतनी बढ़ गई कि एक दूसरे पर हमला कर दिया। जिसमें दो लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
घायल बुजुर्ग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के अंबाला शहर के गांव कांवला में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में सोमवार को झगड़ा हो गया। इसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के बुजुर्ग पर किरपाण से हमला कर दिया। इससे बचने के लिए जैसे ही बुजुर्ग ने हाथ आगे किए बुजुर्ग के दोनों हाथों में गंभीर चोटें आ गई।

विज्ञापन


जैसे ही बुजुर्ग की आवाज आमजन ने सुनी तो उसके परिवार के सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। वहीं दूसरे पक्ष के लोगों को भी इस झगड़े में चोटें आई है। दोनों ही पक्षों के करीब दो सदस्य शहर के नागरिक अस्पताल पहुंचे।

जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को ही छुट्टी दे दी है। वहीं इस संबंध में पुलिस ने बुजुर्ग की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार दोनों ही पक्षों जमीन को लेकर विवाद कोर्ट में चल रहा है। यह रंजिश इतनी बढ़ गई कि एक दूसरे पर हमला कर दिया। जिसमें दो लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें