फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉक ड्रिल से परखी बाढ़ से बचाव की तैयारी

Sat, 11 Jun 2016 09:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/
विज्ञापन
विज्ञापन
नग्गल। प्राकृतिक आपदाओं के दौरान लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गांव इस्माईलपुर व सेगती में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन टीम और जिला प्रशासन के सहयोग से मॉक ड्रिल की गई। इसमें तैयारी परखी की गई।
विज्ञापन

प्राधिकरण के सीनियर कंसलटेंट एवं सेवानिवृत्त मेजर जनरल वीके दत्ता की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में सिंचाई, राजस्व, स्वास्थ्य, जनस्वास्थ्य, लोक निर्माण, शिक्षा, रेडक्रॉस, नगर निगम के अधिकारियों के साथ-साथ सेना और वायु सेना के अधिकारियों ने भी भाग लिया। इस दौरान ग्रामीणों को बाढ़ के दौरान जान-माल की सुरक्षा की जानकारी दी गई।

दो चरणों में आयोजित इस मॉक ड्रिल में इस्माईलपुर में एसडीएम बराड़ा गिरीश कुमार और सेगती में एसडीएम अम्बाला कैप्टन शक्ति सिंह ने नोडल अधिकारी के रूप में ग्रामीणों को आवश्यक जानकारी दी। वीके दत्ता ने बताया कि जानमाल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन व ग्रामीणों को अपने दायित्व व जिम्मेदारी की जानकारी होनी चाहिए।
विज्ञापन

तभी हम प्राकृतिक आपदा के दौरान अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाने में सफल होंगे। नोडल अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह व गिरीश कुमार ने भी आपदा के दौरान स्थिति को ध्यान में रखते हुए जिन बातों का ध्यान रखा जाना है, उस बारे में ग्रामीणों को बताया। मॉक ड्रिल में डीआरओ कैप्टन विनोद शर्मा, एसीपी अनिल कुमार, नायब तहसीलदार दर्पण कंबोज, अमित वर्मा, सरपंच कर्मचंद, सेना से शशांक वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें