फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को अगवा करके सामूहिक दुराचार

Wed, 26 Aug 2015 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
महेशनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात तीन युवकों ने 12 वर्षीय किशोरी को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुराचार किया। तीन युवकों ने नाबालिग लड़की को बहलाकर ऑटो में बिठाया और फिर उसे जंगलात इलाके में ले गए। जहां उन्होंने नाबालिग से दुराचार किया और फिर उसे सड़क किनारे फेंककर चले गए।लड़की बुरी हालत में घर तक पहुंची और उसने सारी वारदात अपने परिजनों को बताई। जिसके बाद देर रात परिजन बेटी को लेकर थाना महेशनगर पहुुंचे। उधर, महिला पुलिस को भी मौके पर बुला लिया गया। पुलिस देर रात ही लड़की को लेकर कैंट के सिविल अस्पताल पहुंची, जहां लड़की का मेडिकल चेकअप कराया गया। बताया जा रहा है कि मेडिकल में नाबालिग के साथ दुराचार की पुष्टि हो गई है। पुलिस ने इस मामले में पास्को एक्ट के तहत अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दुराचारियों ने इस तरह नाबालिग को बहकायापुलिस को दिए बयान में लड़की ने बताया कि वह एक घर में सफाई का काम करती थी। तभी एक जानकार लड़का उसके पास आया और उसने उससे कहा कि उसके पिता का एक्सीडेंट हो गया है और वे बहुत बुरी हालत में हैं, इसलिए वह जल्द उसके साथ चले। वह बुरी तरह घबरा गई और काम छोड़कर बाहर आ गई। तभी उस लड़ने उसे वहीं खड़े एक आटो में बिठाया और उसे ले गया। आटो में पहले ही दो लड़के बैठे थे। तभी वे तीनों उसे एक सुनसान जंगलात इलाके में ले गए, जहां उन्होंने उसे पीटा और फिर उसके दुराचार किया। बाद में वे उसे सड़क पर फेंककर चले गए।

इस मामले में पुलिस ने मेडिकल चेकअप करा लिया है और लड़की के बयान पर पॉस्को एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। तीनों आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज होगा, जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।-हरभजन सिंह, एसएचओ, थाना महेशनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें