फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में आ रहे फौजी से ट्रेन में मारपीट कर लूटपाट

Mon, 14 Nov 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
शादी में आ रहे फौजी से ट्रेन में मारपीट कर लूटपाट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
 यूपी के रामनगर से मुरादाबाद के बीच चल रही पैसेंजर ट्रेन में अंबाला कैंट निवासी एक फौजी से अज्ञात व्यक्ति ने मारपीट करने व लूटपाट करने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि हमलावर ने पहले तो फौजी को ट्रेन से धकेलने का प्रयास किया, लेकिन उसमें कामयाब न होने पर फौजी को जमकर पीटा और उसका नगदी से भरा पर्स, कागजात व आई कार्ड लेकर फरार हो गया। ये वारदात रामनगर से मुरादाबाद स्टेशन के बीच कटघर स्टेशन के पास हुई।
विज्ञापन

बताया जाता है कि फौजी काशीपुर स्थित आर्मी के एक कैंप में तैनात है और अपने भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए अंबाला आ रहा था। उधर, मारपीट से घबराने के बाद जैसे-तैसे फौजी घायल हालत में गाजियाबाद पहुंचा और उसके बाद किसी अन्य यात्री की मदद से अंबाला स्टेशन पहुंचा। लेकिन चोट ज्यादा लगने के कारण वह घर पहुंचा और परिजनों ने तुरंत उसे कैंट सिविल अस्पताल पहुंचाया।

वशिष्ट नगर निवासी जयप्रकाश ने बताया कि वह आर्मी के कैंप में सिविल कर्मचारी के पद पर तैनात है और शुक्रवार को अपनी यूनिट से छुट्टी लेकर अंबाला आ रहा था। जैसे ही वह रामनगर से पैसेंजर ट्रेन में सवार होकर मुरादाबाद के रास्ते में पड़ने वाले स्टेशन कटघर के पास पहुंचा तो अचानक ही उस पर हमला हो गया। हैरानी की बात यह है कि सामान व मोबाइल चोरी होने के बाद चोर लगातार फौजी के मोबाइल में मौजूदा नंबरों से रिश्तेदारों व उसके घर में फोन करता रहा। इस दौरान वह स्वयं को फौजी ही बताकर बातें कर रहा था। जीआरपी पुलिस का कहना है कि फिलहाल इस संबंध में जानकारी मिली है, लेकिन कोई शिकायत नहीं आई है, अगर कोई शिकायत आती है उसके आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें