फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में वारदात: पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार युवकों की करतूत सीसीटीवी में कैद

Tue, 15 Jun 2021 10:06 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा)

सार

बाइक सवार दो युवकों ने सुबह करीब साढ़े 8 बजे युवक को गोली मारी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
 
विज्ञापन
अंबाला में युवक की हत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला छावनी में हाथी खाना मंदिर के पास मंगलवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे एक युवक जीतू ग्वाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार हत्यारे सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। आरोपियों ने पहले जीतू की टांग में गोली मारी।

विज्ञापन


जैसे ही वह गिरा तो आरोपियों ने उसकी पीठ में एक के बाद एक आठ गोलियां दाग दी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां आधे घंटे उसका उपचार चला लेकिन उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जीतू पर इससे पहले भी गोली चलाई गई थी लेकिन तब वह बच गया था। वारदात की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, जीतू की सौरव मऊ और गप्पू गैंग के साथ पहले ही रंजिश चल रही थी। अम्बाला छावनी के तोपखाना में जीतू को पहले भी गोली मारी गई थी। डीएसपी रामकुमार ने बताया कि जीतू ग्वाला है और मंगलवार सुबह अपनी गायों को बांधने जा रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने उस पर गोलियां दाग दी। डीएसपी ने कहा कि फुटेज में दो ही आरोपी दिख रहे हैं लेकिन ये काम पूरे गैंग का है, परिजनों की जो भी शिकायत आएगी उसी आधार पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें