फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला: सड़क हादसों में पांच साल की बच्ची समेत तीन की मौत, दंपती घायल

Tue, 15 Jun 2021 02:28 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

पंजाब के पटियाला में सोमवार को अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं पति-पत्नी घायल हैं। पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलग-अलग सड़क हादसों में एक पांच साल की बच्ची समेत तीन की मौत हो गई, जबकि बच्ची के माता-पिता घायल हो गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जोगा सिंह निवासी गांव खतौली अपनी पत्नी शाम कौर और बेटी गुरसीरत कौर (5) के साथ गांव पैदल जा रहा था। इसी बीच ट्रैक्टर-ट्राली के चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही के साथ आकर तीनों को टक्कर मार दी। हादसे में पांच साल की बच्ची गुरसीरत कौर की मौत हो गई, जबकि जोगा सिंह व उसकी पत्नी घायल हैं। थाना जुल्कां पुलिस ने घायल जोगा सिंह के बयान पर केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


बलविंदर सिंह निवासी गांव भैनी बदेश जिला अमृतसर अपने कैंटर पर गांव महिताबगढ़ के पास जा रहा था। इसी बीच बलविंदर सिंह के कैंटर के आगे जा रहे कंटेनर चालक ने लापरवाही के साथ ब्रेक लगा दिया। जिस कारण बलविंदर सिंह का कैंटर आरोपी के कंटेनर में जा लगा। हादसे में बलविंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। थाना शंभू पुलिस ने दिलबाग सिंह निवासी भोरसी ब्राह्मणा थाना खलचिया जिला अमृतसर के बयान पर केस दर्ज कर लिया है।

इसी तरह से करनैल सिंह निवासी गांव तसिंबली थाना हंडेसरा (मोहाली) ने थाना बनूड़ पुलिस को बयान दिया है कि वह अपने भतीजे बलजिंदर सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर गांव मनौली सूरत जा रहा था। अज्ञात चालक ने कार तेज रफ्तार व लापरवाही से लाकर करनैल सिंह की मोटरसाइकिल में दे मारी। हादसे में भतीजा बलजिंदर सिंह गंभीर घायल हो गया, जिसकी बाद में उपचार दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें