फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: गृहमंत्री निवास के बाहर आत्महत्या की कोशिश, पुलिस बोली प्लॉट को लेकर था विवाद

Wed, 06 Mar 2024 08:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

गृहमंत्री की कोठी के बाहर पूर्व पार्षद के भाई ने आत्महत्या का प्रयास किया है। पुलिस बोली कि प्लाॅट को लेकर विवाद था।
विज्ञापन
गृहमंत्री निवास के बाहर आत्महत्या की कोशिश - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के अंबाला के गृहमंत्री अनिल विज के निवास के बाहर एक व्यक्ति ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या की कोशिश की। वहां मौजूद कर्मचारियों ने उसे उपचार के लिए छावनी के नागरिक अस्पताल भर्ती कराया। डाक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार देकर निगरानी में रख लिया है।

विज्ञापन


व्यक्ति की हालत नाजुक बताई जा रही है। समाचार लिखे जाने तक उसे होश नहीं आया था। इस व्यक्ति की पहचान टुंडला के पूर्व सरपंच गुरदेव सिंह के भाई गुरजतन सिंह के रूप में हुई है। पड़ाव पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार बुधवार को टुंडला निवासी 45 वर्षीय गुरजतन सिंह छावनी की शास्त्री कॉलोनी स्थित गृहमंत्री अनिल विज की कोठी के बाहर पहुंचा था।

उसका प्लाॅट पर विवाद है, यह प्लॉट 20 साल पहले बिका था जो गुरजतन सिंह के पिता के नाम था। इसी मामले में वह कोठी पर पहुंचा और तैश में आकर कीटनाशक का सेवन कर लिया। उसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। यहां उसकी हालत पर डॉक्टर नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन


प्लाॅट का विवाद है, यह प्लॉट 20 साल पहले बिका था जोकि गुरजतन सिंह के पिता के नाम था। फिलहाल गुरजतन सिंह की हालत ठीक नहीं है। उसने कीटनाशक का सेवन क्यों किया। इस मामले में गुरजतन के होश में आने के बाद ही पता चल पाएगा। इसी आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। -दलीप कुमार, एसएचओ, थाना पड़ाव, अंबाला छावनी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें