फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: अंबाला में स्टेरॉयड, एंटीबॉयोटिक इंजेक्शन और गोलियां बनाने वाली अवैध फैक्टरी का भंडाफोड़

Sat, 14 Oct 2023 10:10 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

हरियाणा के अंबाला में स्टेरॉयड, एंटीबॉयोटिक इंजेक्शन और गोलियां बनाने वाली अवैध फैक्टरी का भंडाफोड़ हो हुआ है। आरोपी जिम संचालक को काबू कर लिया गया है। अधिकतर प्रोडक्ट बॉडी बिल्डिंग में इस्तेमाल होते थे।  
विज्ञापन
फैक्टरी में पड़ी दवाओं को देखते हुए सीनियर ड्रग्स कंट्रोलर व उनकी टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के अंबाला में डिफेंस कॉलोनी स्थित सेक्टर-सी में स्टेरॉयड, एंटीबॉयोटिक इंजेक्शन और गोलियां बनाने की अवैध फैक्टरी का भंडाफोड़ हुआ है। ड्रग्स कंट्रोलर और पुलिस की टीम ने शनिवार संयुक्त रूप से फैक्ट्री पर छापामारी की। मौके पर टीम पहुंची तो दवाओं से संचालक की कार भरी हुई थी और वह भागने की फिराक में था। इस दौरान पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया, जिसकी पहचान डिफेंस कॉलोनी के सेक्टर-सी निवासी अवनीत भाटिया के रूप में हुई, जो जिम का संचालक बताया जा रहा है।

विज्ञापन


छापामारी टीम की जांच में सामने आया है कि ज्यादातर स्टेरॉयड, हार्मोन वाली दवाएं बॉडी बिल्डिंग में इस्तेमाल की जाती थीं। इसके अलावा काफी मात्रा में एंटीबॉयोटिक दवाएं भी बरामद हुई हैं। वहीं मशीनों के अलावा भारी मात्रा में रॉ-मैटरियल भी मिला। मौके पर ड्रग विभाग की टीम ने फैक्ट्री से कई सैंपल भरे हैं।
विज्ञापन

सीनियर ड्रग कंट्रोलर सुनील दहिया और असिस्टेंट स्टेट ड्रग कंट्रोलर परजिंद्र ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि नियमों की अनदेखी कर बिना अनुमति के स्टेराॅयड तैयार किए जा रहे हैं। मौके पर लाखों की संख्या में दवाएं मिली हैं। इनमें ज्यादातर स्टेराॅयड, हार्माेन व एंटीबॉयोटिक दवाएं हैं। मौके पर पकड़े गए व्यक्ति के पास कोई भी दस्तावेज नहीं है, देर शाम तक दवाओं की गिनती की जा रही थी।
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार जांच के बाद फैक्ट्री और जिम को सीज किया जाएगा। फिलहाल आरोपी संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही दवाओं का मिलान किया जा रहा है। केस दर्ज कराने के बाद आगे की जांच और कार्रवाई पुलिस की ओर से की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें