फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: अमेरिका भेजने के नाम पर 20 लाख रुपये ठगे, शिकायत पर एजेंट सहित दो नामजद

Tue, 11 Jun 2024 09:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मुलाना, अंबाला (हरियाणा)

सार

झाडू माजरा गांव निवासी मुल्तान सिंह की शिकायत पर एजेंट सहित दो नामजद किए गए हैं। शिकायतकर्ता बोला कि पहले दूसरे देश भेजा और वहां पर बेटे को यातनाएं दी गई।
विज्ञापन
जयपुर में विदेशी महिला से 6 करोड़ की ठगी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के अंबाला क्षेत्र में अमेरिका भेजने के नाम पर युवक से 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी हो गई। पीड़ित का आरोप है कि एजेंटों ने बेटे को धोखे से किसी दूसरे देश भेज दिया और वहां पर करीब चार माह तक बंधक बनाकर यातनाएं दीं। इस संबंध में पीड़ित मुख्यमंत्री को भी शिकायत दी।

विज्ञापन


मुलाना थाना पुलिस ने आरोपी विनोद, कविता, संजू उर्फ सुधीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मुलाना थाना पुलिस को शिकायत देते हुए बराड़ा के झाडू माजरा गांव निवासी मुल्तान सिंह ने बताया कि अपने पुत्र को विदेश भेजना था और एजेंट से मुलाकात हुई थी। झांसे में लेने के लिए एजेंट ने कहा कि इस समय अमेरिका की स्कीम आई हुई है। इसके लिए 20 लाख 66 हजार रुपये खर्च करने होंगे।

एजेंट को 20 लाख 66 हजार रुपये अपना खेत बेच कर व 5 लाख अपने भाई जसवंत सिंह से उधार लेकर दे दिये। आरोपी विनोद कुमार की ओर से सानेगन वीजा लगाकर पुत्र को विदेश भेज दिया और उसे डकार शहर में एक कमरे में बंधक बनाकर चार महीने तक रखा और उसे प्रताड़ित किया।
विज्ञापन


जब पूछा कि बेटा अमेरिका पहुंच गया है तो एजेंट ने कहा कि अभी रास्ते में है, जल्दी पहुंच जायेगा। पुत्र के माध्यम से कुछ पैसे भी मंगाए जोकि मैंने जीतू पटेल के खाते में जमा करा दिए।

जब धोखाधड़ी का पता चला तो बेटे को अपने खर्च पर भारत वापस बुलवाया 1 लाख 80 हजार रुपये का खर्च हुआ। जोकि मेरे पास सारे कागजात मौजूद है। इस धोखाधड़ी में एक महिला सहित तीन लोग शामिल है। आरेापियों से पैसे मांगे तो जान से मारने की धमकी दी। आरोपी के खिलाफ थाना छप्पर में विदेश भेजने के नाम पर पैसे ठगने की एफआईआर दर्ज है व थाना मुलाना में शिकायत दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें