फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: अंबाला में दो बच्चियों की निर्मम हत्या, गर्दन पर निशान, मुंह से निकल रहा था खून

Wed, 31 Jul 2024 11:03 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

हरियाणा के अंबाला में दो बच्चियों की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। गर्दन पर चोट के निशान मिले हैं और मुंह से खून निकल रहा था। शहर की वाल्मीकि बस्ती की घटना है। मौके पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम भी पहुंची है।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन। मृतकों के फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला शहर की वाल्मीकि बस्ती में रहने वाली दो बच्चियों की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बच्चियों के गर्दन पर निशान थे और एक बच्ची के मुंह से खून भी आ रहा था। परिजनों ने बच्चियों की हत्या का शक जताया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन करने में जुट गई है।
विज्ञापन


दरअसल वाल्मीकि बस्ती में पिता सोनू ने बताया कि वह एक फैक्टरी में मजदूरी का काम करते हैं। उनका एक जानकार रुपये के लेनदेन को लेकर सुबह घर पर बहस करने आया था। इसके बाद वह अपने काम पर निकल गए। कुछ देर बाद छोटे बेटे सौरभ का फोन आया कि घर में दोनों बहनें अचेत पड़ी हुई हैं।
विज्ञापन


घर जाकर देखा तो 11 वर्षीय योगिता और 6 वर्षीय अनामिका की सांस नहीं चल रही थी। इसके बाद पुलिस को सूचना की और बच्चियों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


इसके बाद मामले की जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि  योगिता कक्षा तीसरी की छात्रा थी तो अनामिका पहली कक्षा में पढ़ रही थी। जांच में बच्चियों के गर्दन पर निशान मिले तो मुंह से खून निकल रहा था। पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पड़ताल कर रहे हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें