फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 रुपये के सेब के लिए जला दी दुकान

Fri, 27 Nov 2015 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी के जंडली में एक फल दुकान में 25 रुपये के सेब की खरीददारी को लेकर उपजे विवाद के बाद युवकों द्वारा फल दुकान में आग लगाने का मामला सामने आया है। पीड़ित दुकानदार का आरोप है कि युवकों ने रंजिशन आग लगाने की धमकी देकर वारदात को अंजाम दिया। उधर, मौके पर पहुंची दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। पीड़ित दुकानदार ने इस वारदात की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पीड़ित दुकानदार युवक अजीत ने बताया कि जंडली मार्केट में उसकी फल की दुकान है। वह घर पर खाना खाने के लिए गया हुआ और उसके पिता दुकान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान तीन युवक दुकान पर सेब लेने के लिए आए। उन्होंने बताया कि युवकों द्वारा लिए गए सेब की कीमत 25 रुपये बन रही थी। जबकि युवक दस रुपये ही देकर जा रहे थे। इसी बात को लेकर युवकों ने उनके पिता से झगड़ा करना शुरू कर दिया। युवक दुकान से बिना पैसे दिए सेब लेकर चले गए और दुकान जलाने की धमकी देने लगे। 
उन्होंने बताया कि बीती रात आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दे दिया। पीड़ित दुकानदार युवक अजीत ने बताया कि आग लगने के कारण दुकान में करीब 150 क्रेट, दस पेटी सेब, रेहड़ी, इनवर्टर सहित अन्य सामान जलने से करीब 80 हजार रुपये का नुकसान हो गया। उधर, मॉडल टाउन पुलिस ने कहा कि मामले की जांच कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस थाना बलदेव नगर एसएचओ दिनेश चौहान ने बताया कि जंडली में दुकान में आग लगने की सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें