फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्प्रे करने पर मंदिर की जोत से घर में भड़की आग, दो बच्चे और दो बहनें झुलसीं

Wed, 21 Oct 2015 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कैंट में हाउसिंग बोर्ड कालोनी के पास स्थित डी कालोनी के घर में अचानक भड़की आग से परिवार के चार सदस्य बुरी तरह झुलस गए। झुलसने वालों में दो बहनें और उनका एक-एक बच्चा शामिल है। चारों को कैंट के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें चंडीगढ़ के सेक्टर 32 के अस्पताल में रेफर कर दिया गया। आग किसी स्प्रे से निकले ज्वलनशील पदार्थ के मंदिर की जोत के संपर्क में आने से लगी। आग में घर का काफी सामान और कबाड़ जलकर गया। पड़ोसियों ने पीड़ितों को घर से बाहर निकालने में मदद की और फिर आग भी बुझाई। लेकिन बाद में फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


देखते ही देखते आग की लपटों से घिरा घरडी कालोनी निवासी शामलाल ने बताया कि वह पुराना सामान बेचता है। इसलिए उसके घर के एक हिस्से में कबाड़ पड़ा रहता है। वह मंगलवार सुबह काम पर चला गया। घर में उसकी पत्नी, साली और उनके चार बच्चे थे। उसकी पत्नी व साली कबाड़ के पास बैठी कुछ काम कर रही थी। उधर, घर में बने छोटे से मंदिर में नवरात्र की माता रानी की जोत चल रही थी। बच्चे भी घर में ही खेल रहे थे। तभी एक बच्चे ने वहां पड़े कबाड़ में से किसी स्प्रे की बोतल उठा ली और उससे खेलने लगा। तभी बच्चे ने स्प्रे की बोतल का नोजल जोर से दबा दिया, जिस वजह से बोतल में से काफी प्रेशर से स्प्रे निकला और आसपास फैल गया। स्प्रे के ज्वलनशील पदार्थ से वहीं मंदिर में जल रही जोत में आग भड़क गई। धीरे-धीरे से घर में आग लग गई और उसकी पत्नी रानी, साली पोली, छह साल का नैतिक, डेढ़ साल की अनुजा बुरी तरह से झुलस गए। देखते ही देखते घर का सामान व वहां पड़े कबाड़ में आग लग गई। रानी की बहन पोली अपनी बेटी के साथ पंजाब के राजपुरा से अंबाला कैंट में बहन से मिलने आई थी और यहां इस घटना का शिकार हो गई।
चिल्लाने की आवाज सुनकर दौड़े पड़ोसीआग से झुलसी महिलाओं और बच्चों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। पड़ोसियों ने आग की लपटों से घिरे लोगों को कमरे से बाहर निकालने में मदद की। अन्य पड़ोसी लोग घरों से पानी की बाल्टियां लाकर आग बुझाने में जुट गए। दूसरी ओर फायर ब्रिगेड को भी सूचना दे दी गई। लोग झुलसे बच्चों और महिलाआें को कैंट के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से रानी, अनुजा व नैतिक की गंभीर हालत को देखते हुए चंडीगढ़ के अस्पताल रेफर कर दिया है। लोगों ने फायर ब्रिगेड के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। हाउसिंग बोर्ड कालोनी पुलिस भी मौके पर पहुंची। सब इंस्पेक्टर सतबीर सिंह ने बताया कि यह घटना स्प्रे के ज्वलनशील पदार्थ से अचानक भड़की आग की वजह से हुई है। जिसमें एक ही परिवार के चार लोग बुरी से झुलस गए हैं।
विज्ञापन

ये बरतें सावधानियां फायर सेफ्टी जानकार संदीप मेहता कहते हैं कि अमूमन ये हादसे लापरवाही की वजह से ही होते हैं। इसलिए कई तरह की सावधानियां बरती जानी जरूरी होती हैं। यदि घर के मंदिर में जोत जलाई जा रही है तो इस बात की सावधानी रहे कि उसमें घी या तेल कम ही डालें, जो जल्द प्रज्वलित होकर शांत हो जाए। दूसरा, बॉडी स्प्रे व सैंट व अन्य तरह के स्प्रे में ज्वलनशील पदार्थ होता है। ये छोटे बच्चों को खेलने के लिए कभी नहीं देने चाहिए। रसोई में काम करते हुए भी इस तरह के ज्वलनशील पदार्थों से भरे स्प्रे को दूर ही रखना चाहिए। इस तरह के स्प्रे का इस्तेमाल करने के बाद इसे तुरंत ढक्कन लगाकर रख देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें