फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

700 किलो चूरा पोस्त के साथ ट्रक चालक गिरफ्तार

Wed, 21 Oct 2015 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईए-1 की टीम ने जीटी रोड पर स्थित समानी गांव के पास से एक ट्रक से सात क्विंटल (700 किग्रा) चूरा पोस्त बरामद किया है। टीम ने नशा तस्करी के आरोप में ट्रक चालक गुरप्रीत सिंह उर्फ गुरजीत सिंह निवासी किशनपुरा जिला लुधियाना को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी चालक ट्रक मालिक के साथ मिलकर नशे की तस्करी कर रहा था। यूपी और हरियाणा के जीटी रोड स्थित ढाबों पर नशा सप्लाई कर रहा था। आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया है।

एसपी सिमरदीप सिंह ने पत्रकारवार्ता में बताया कि सीआईए-1 को सूचना मिली कि चालक गुरप्रीत सिंह उर्फ गुरजीत सिंह ट्रक का मालिक रणजोध सिंह निवासी गांव थाना तहसील गोबिंदगढ़ पंजाब के साथ मिलकर चूरा पोस्त की तस्करी करता है।
विज्ञापन


वह सोमवार की रात दिल्ली से कुरुक्षेत्र की तरफ ट्रक में चूरापोस्त लेकर आ रहा है। इसके बाद सीआईए-1 प्रभारी दीपेंद्र सिंह के नेतृत्व में एसआई सुभाष चंद्र, एएसआई पवन कुमार, सुरजीत सिंह, हेडकांस्टेबल सतीश कुमार और भजन सिंह ने जीटी रोड स्थित गांव समानी के पास नाका लगा लिया।

सूचना के आधार पर उन्होंने चिह्नित किए गए ट्रक को रोकर कर तलाशी ली, तो उसमें कट्टों में प्लास्टिक का दाना था। गहन तलाशी में ट्रक में प्लास्टिक के कट्टों के बीच छिपाकर रखा गया 28 कट्टे चूरा पोस्त बरामद हुआ। इसका कुल वजन 700 किलोग्राम था। इसके बाद पुलिस ने  आरोपी ट्रक चालक गुरप्रीत सिंह उर्फ गुरजीत सिंह को हिरासत में लिया गया। उसके खिलाफ थाना सदर थानेसर में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया।

दो वर्ष से कर रहा था धंधा
एसपी सिमरदीप सिंह ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि वह चूरा पोस्त सप्लाई का धंधा ट्रक के मालिक रणजोध सिंह के साथ मिलकर करीब दो वर्ष से कर रहा है। वह यह चूरा पोस्त पश्चिम बंगाल से छोटू नाम के व्यक्ति से खरीदकर लाया है। छोटू पानागढ़ के नजदीक एक गांव में रहता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें