फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में हवाई फायर से हड़कंप

Fri, 18 Mar 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नग्गल थाना क्षेत्र के गांव अलाउदीन माजरा में शादी समारोह में हवाई फायर होने से गांव में हड़कंप मच गया। वारदात के बाद इलाके में सनसनी का माहौल है।  नग्गल के गांव अलाउदीन माजरा में शादी चल रही थी। वीरवार सुबह बारात चढ़नी थी, लेकिन जैसे ही बारात जाने लगी एक व्यक्ति ने तैश में आते हुए अपनी लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायर कर दिया। हवाई फायर होते ही शादी समारोह में आए लोग और गांववासी में हड़कंप मच गया। लोगों ने हवाई फायर करने वाले व्यक्ति को समझा-बुझाकर शांत करवाया। उधर, यह भी बताया जा रहा है कि शादी समारोह में मामूली कहासुनी के बाद एक व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी बूंदक से हवाई फायर कर दिया। वारदात की सूचना मिलते ही नग्गल पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने वारदात के बाद मौके का मुआयना किया।
विज्ञापन

पुलिस थाना नग्गल एसएचओ रघुबीर सिंह ने बताया कि शादी समारोह में आए एक व्यक्ति ने अपनी बंदूक से हवाई फायर कर दिया। पुलिस ने गांव के सरपंच देशराज की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आगामी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें