फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज के घर वालों पर डकैती का केस

Fri, 18 Mar 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
बुधवार की रात महिला की मौत पर नर्सिंग होम में हुआ था बवाल - फोटो : rajesh kumar
विज्ञापन
मरीज की मौत के बाद प्रगति नर्सिंग होम में हुए बवाल के मामले में दोनों पक्ष के लोगों ने केस दर्ज कराया है। घर वालों की तहरीर पर डॉक्टर के साथ ही एंबुलेंस चालक पर भी गैर इरादतन हत्या केस दर्ज किया गया है। उधर, डॉक्टर ने मरीज के घरवालों के साथ ही 100 अज्ञात लोगों पर जानलेवा हमला कर डकैती डालने का केस दर्ज कराया है। कैंट पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


कैंट पुलिस ने बिलंदपुर के रहने वाले राजकुमार की तहरीर पर बुधवार की रात कूडाघाट स्थित प्रगति मैटर्निटी नर्सिंग होम की मालिक डॉ. रीता मिश्रा एंबुलेंस चालक और अन्य लोगों पर गैर इरादतन हत्या, लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने का केस दर्ज कराया। बृहस्पतिवार को आईएमए की बैठक के बाद डॉ. रीता मिश्रा ने राजकुमार के साथ ही 100 अज्ञात लोगों पर जानलेवा हमला कर डकैती डालने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया। इंस्पेक्टर कैंट राजीव सिंह ने बताया कि आरोप के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन चल रही है। साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

यह था मामला  
बिलंदपुर, चौहान टोला के राजकुमार की गर्भवती पत्नी कनक देवी (25) को बुधवार को कूड़ाघाट तिराहे पर स्थित प्रगति मैटर्निटी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। कनक को डा. रीता मिश्रा देख रही थीं। उन्होंने आपरेशन करना जरूरी बताया था, लेकिन इसके पूर्व ही कनक की तबीयत बिगड़ गई। दूसरे नर्सिंग होम में ले जाते समय उनकी मौत हो गई। इसके बाद घरवालों ने हंगामा शुरू कर दिया। एंबुलेंस में तोड़फोड़ करने के साथ ही उन्होंने चालक और डॉक्टर को पीट दिया। नर्सिंग होम में तोड़फोड़ करने के साथ ही आग लगाने का भी प्रयास हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें