फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर टांगरी नदी में गिरा दो कर्मचारी घायल

Wed, 11 Nov 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार शाम को अंबाला जगाधरी नेशनल हाइवे पर अनियंत्रित होकर सरकारी कैंटर टांगरी नदी में  गिरने से दो कर्मचारी घायल हो गए। घालयों को लोगों की सहायता से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज किया गया। हालांकि इस दौरान बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अंबाला शहर निवासी घायल जगीर सिंह ने बताया कि वह धूलकोट बिजली बोर्ड कार्यालय में ड्राइवर के पद पर है और अपने साथी स्टोर कीपर संपूर्ण सिंह के साथ धूलकोट बिजली कार्यालय से सरकारी कैंटर में समान लेकर यमुनानगर गए थे।
सामान को छोडृकर जब वह लोग अंबाला की और आ रहे थे। तो जैसे ही वह टांगरी नदी के पास पहुंचे तो कैं टर अचानक अनियंत्रित हो गया। और दोनो पुलों के बीच से होता हुआ टांगरी नदी में जा गिरा जिसमें दोनों कर्मचारी कैंटर में दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने दोनों कर्मचारियों को कैंटर से निकाला इसी दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल कर्मचारियों को कैंट के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें