अंबाला सिटी। मंजी साहिब गुरुद्वारे के पास हाइवे क्रास करते समय बस की चपेट में आने से महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। घायल महिला को सिविल अस्पताल में ले जाया गया। जहां महिला को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हाइवे पर लगे जाम को खुलवाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी बस ड्राईवर को गिरफ्तार कर लिया है।
बलदेव नगर चौकी प्रभारी सतबीर ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में मनमोहन नगर निवासी कार्तिक ने बताया कि रविवार को मंजी साहिब गुरुद्वारे के पास उसकी मां रजनी पैदल घर की ओर जा रही थी। जैसे ही वह हाइवे क्रास कर रही थी तो एक तेज रफ्तार रोडवेज की बस ने महिला को जोरदार टक्कर दे मारी जिसके बाद वह हाइवे पर लहूलुहान अवस्था में गिर पड़ी और बेहोश हो गई।