अंबाला। शाम को नारायणगढ़ के गांव लालपुर में पंचायती जमीन पर कब्जा छुड़वाने गई बीडीपीओ की टीम पर कब्जेधारियों ने हमला बोल दिया। जिसमें सरपंच बुरी तरह से लहुलूहान हो गया, जबकि एक अन्य व्यक्ति को भी चोटें आई। इस दौरान डीसीपी ग्रामीण मनीषा चौधरी भी मौके पर पहुंच गई। उधर, सरपंच को अंबाला रेफर कर दिया गया है। इस दौरान पुलिस ने भी कब्जेधारियों को वहां से खदेड़ा, जिस पर वे भाग खड़े हुए। उधर, इसी बात को लेकर यह मामला पंचायत सहित ग्रामीणों ने राज्यमंत्री नायब सैनी से इंसाफ की गुहार लगाई है
, जिस पर मंत्री ने डीसीपी व एसीपी को इसकी जांच कर तुरंत आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए। डीसीपी अंबाला मनीषा चौधरी ने बीडीपीओ की शिकायत पर पुलिस को कार्रवाई करने के आदेश दिए। घायल गांव के सरपंच बनारसी दास ने जानकारी दी कि गांव लालपुर में 18 एकड़ पंचायती जमीन पर कई लोगों ने कब्जा किया हुआ था और उस जमीन पर फसल उगाई हुई थी।
इसकी शिकायत पंचायत ने बीडीपीओ के पास की थी और बीडीपीओ मार्टिना महाजन सोमवार को इस जमीन को कब्जेधारियों से छुड़वाकर पंचायत के सुपुर्द करने हेतु कार्रवाई करने के लिए मौके पर पहुंची। बीडीपीओ के पास तीन पुलिस कर्मचारी भी मौजूद रहे। अभी कब्जा लेने की कार्रवाई चल रही थी कि कब्जेधारी पक्ष भी वहां आ गया और उन्होंने ग्राम पंचायत व टीम पर हमला कर दिया। इस पर सरपंच बनारसी बुरी तरह से घायल हो गए।
कब्जेधारियों की तादाद ज्यादा थी। इसलिए वे हावी दिखाई दिए। और पुलिस कर्मी कुछ नहीं कर पाए। सरपंच को ग्रामीण उठाकर तुरंत नारायणगढ़ अस्पताल ले आए, जहां से डाक्टरों ने उसे अंबाला रेफर कर दिया। थोड़ी देर में पुलिस इस झगड़े में एक और व्यक्ति को अस्पताल लाई, उसे भी चोटें लगी हुई थी।
हमलावरों के खिलाफ दर्ज होगा केस
एक गिरदावरी व मलकियत वह पंचायत के नाम करवानी थी कुछ लोग जमीन को जबरदस्ती कब्जा किए बैठे थे, इससे पहले भी डीसी के आदेश पर वहा की फसल कटवाई थी, लेकिन कब्जेधारियों ने फिर से जबरदस्त फसल लगा ली थी। उनके अनुसार अब जमीन को जब कब्जे में लेने की कार्रवाई शुरू की गई तो, कब्जेधारियों ने लाठियों से हमला कर दिया। उनके अनुसार कब्जादारी कब्जा छोड़ने को तैयार नहीं थे। बीडीपीओ के अनुसार उन्हें इस तरह हमले की उम्मीद बिल्कुल नहीं थी। उन्होंने कहा कि हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज करवाया जाएगा।
महाजन बीडीपीओ माटना
हमें बीडीपीओ की तरफ से शिकायत मिली है कि सरकारी काम में वाधा डाली गई हैं जिस पर जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाही की जाएगी ।
मनीषा चौधरी डीसीपी अंबाला