फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pahalgam Attack: अंबाला में बवाल... लोगों का फूटा गुस्सा, बिरयानी की दुकानों पर तोड़फोड़, Video

Wed, 23 Apr 2025 09:30 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

हरियाणा के अंबाला में पहलगाम आतंकी हमले को लेकर खूब बवाल हुआ है। अंबाला सिटी में अक्रोशित कुछ लोगों ने विशेष समुदाय के दुकानदार की बिरयानी की दुकान को निशाना बनाया और तोड़फोड़ कर दी।
विज्ञापन
अंबाला में दुकानों में तोड़फोड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हमले को लेकर देशभर के लोगों में उबाल है। इस घटना को लेकर लोग में खासा आक्रोश है। वहीं हरियाणा के अंबाला में तो बवाल हो गया। अंबाला सिटी में अक्रोशित कुछ लोगों ने विशेष समुदाय के दुकानदार की बिरयानी की दुकान को निशाना बनाया और तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद 300 मीटर दूर जूस की रेहड़ी और फूलों की रेहड़ी को पलट दिया और सामान सड़क पर फेंक दिया। रेहड़ी संचालक ने अज्ञात पर मारपीट का भी आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


अंबाला सिटी के अलावा अंबाला कैंट में भी लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया। पाकिस्तान के झंडे जलाए गए। कैंट के सदर बाजार और रॉय मार्केट में भी आक्रोशित लोगों ने कुछ दुकानों को निशाना बनाया। जिसमें बिरयानी की तीन दुकानों में तोड़फोड़ की। इसके साथ ही कारीगरों के साथ मारपीट का भी आरोप। पुलिस को जैसे ही घटना की जानकारी मिली तो वह मौके पर दलबल के साथ पहुंच गई। भीड़ को तितर बितर किया। पुलिस के अधिकारियों की माने तो अभी तक पीड़ितों की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें