फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी के पास तोड़ा एटीएम

Sun, 27 Dec 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर का सबसे पॉश इलाका सेक्टर सात अर्बन इस्टेट ग्लैक्सी मॉल के पीछे पुलिस चौकी के पास चोरों ने एटीएम तोड़ दिया, लेकिन वे सेफ तोड़ने में नाकामयाब रहे, जिस वजह से एटीएम में रखे लाखों रुपये बच गए। एटीएम को इतनी बुरी तरह से तोड़ा गया है, जिसे देखकर पुलिस कर्मी व बैंक अधिकारी भी हैरान है। इस घटना में जहां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है, वहीं इस वारदात ने अंबाला सिटी में सेक्टरों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिया है।  पुलिस ने फिलहाल इस मामले में मामला दर्ज कर लिया है। बैंक अफसरों ने भी मौके का दौरा किया।
विज्ञापन

बैंक अफसरों अब इस एटीएम को सोमवार को खोला जाएगा, उसके बाद ही नगदी की गिनती होगी, लेकिन बताया जा रहा है कि इस एटीएम में लाखों रुपये थे। इस दौरान चोरों ने एटीएम के कैमरे भी तोड़ दिए।  फिंगर प्रिंट टीम ने मौके से सुबूत जुटाए हैं। पुलिस तोड़े गए सीसीटीवी कैमरों को लेेकर भी जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इन चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
पुलिस शिकायत में शिकायतकर्ता सुमित शर्मा ने बताया कि बीती देर रात करीब दस बजे ग्लैक्सी मॉल के पीछे पीएनबी ब्रांच के एटीएम में अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद शटर का ताला लगाकर घर चला गया था। मगर सुबह करीब छह बजे जब उसने आकर देखा तो एटीएम के ताले टूटे हुए थे। एटीएम से सीसीटीवी कैमरों भी टूटे पड़े थे।
विज्ञापन

इसके पश्चात जैसे ही वह एटीएम में गया तो उसके होश उड़ गए। चोरों ने एटीएम से कैश चुराने के लिए एटीएम को तोड़ दिया, लेकिन एटीएम से चोर रुपये नहीं निकाल पाए। तभी इस वारदात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौके का मुआयना कर सुबूत जुटाए। बलदेव नगर थाना में पुलिस ने सुमित शर्मा की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
चोरों ने पीएनबी के एटीएम में चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन चोर ऐसा करने में नाकाम रहे। पुलिस ने मौके से सीसीटीवी फुटेज ले ली है। पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

-दिनेश चौहान, एसएचओ थाना बलदेव नगर-

-अंबाला  में अब तक एटीएम चोरों की दस्तक

-अभी तक अंबाला में एटीएम चोरी व चोरी के प्रयास व सिक्योरिटी गार्ड की हत्या की वारदातें सामने आ चुकी हैं
 अंबाला सिटी हिसार रोड पर एचडीएफसी के एटीएम की हत्या कर एटीएम लूटा
-पंजोखरा क्षेत्र में चोर एटीएम तोड़ने में नाकामयाब रहे, तो एटीएम उखाड़कर ले गए
-टुंडला इलाके में भी चोरों ने एटीएम चोरी का प्रयास किया
-गांधी मार्केट क्षेत्र में एटीएम तोड़कर चोरी का प्रयास
-गांधी पार्क रोड पर देना बैंक का एटीएम बुरी तरह से तोड़ा
-निकलसन रोड पर कारपोरेशन बैंक का एटीएम तोड़ा
-सिटी की कपड़ा मार्केट में यस बैंक का एटीएम तोड़ा
-कैंट के रेलवे रोड पर एसबीआई के एटीएम से चोरी का प्रयास
-महेशनगर क्षेत्र में एटीएम से चोरी का प्रयास, शीशा तोड़ा
-माल रोड पर एसबीआई का एटीएम तोड़कर चोरी का प्रयास किया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें