फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: 45 गायों की हत्या के मामले में एक और 10 हजार का ईनामी गिरफ्तार, अंबाला एसटीएफ ने दबोचा

Fri, 05 May 2023 07:07 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

शाहबाद की डेहा कॉलोनी निवासी अमर कुमार को काबू  किया है। एक साथी पहले भी पकड़ा गया था। टीम अभी एक और ईनामी बदमाश की तलाश में जुटी, जगह-जगह छापेमारी चल रही है। 
विज्ञापन
एसटीएफ की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के करनाल की नंदीग्राम फूसगढ़ गोशाला में 45 गायों की हत्या के मामले में फरार चल रहे एक और 10 हजार के ईनामी बदमाश अमर कुमार को अंबाला एसटीएफ की टीम ने दबोच लिया। शाहबाद की डेहा कॉलोनी निवासी अमर पिछले तीन माह से फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने उसे शाहाबाद से पकड़ा।

विज्ञापन


कागजी कार्रवाई के बाद आरोपी को करनाल पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा। बता दें कि इससे पहले भी एसटीएफ अंबाला ने 10 हजार के ईनामी बदमाश विजय को काबू किया था। अंबाला एसटीएफ डीएसपी अमन कुमार के दिशा-निर्देशानुसार एएसआई तेजबीर, ईएएसआई सुभाष चंद, हेड कांस्टेबल गौरखा चंद, जगमोहन, बलकार व ईएचसी संजीव कुमार शामिल रहे। 

तीसरा ईनामी बदमाश अभी भी गिरफ्त से बाहर 
बता दें कि 27 जनवरी को पुलिस को दी शिकायत में गोशाला के प्रधान राजेश बंसल ने बताया था कि फूसगढ़ गांव स्थित नगर निगम की गोशाला, नंदीग्राम में मौजूद गोवंश के लिए 26 जनवरी को करनाल घास मंडी से हरा चारा खरीदा गया था। जिसका वजन 82 क्विंटल 40 किलोग्राम था। यह हरा चारा घास मंडी आढ़ती महिंद्र सिंह चौहान से खरीदा गया था।
विज्ञापन


27 जनवरी को सुबह गौशाला के कर्मचारियों ने शैड में जाकर देखा तो 2 नंबर और 3 नंबर व 1 नंबर शैड में 45 गाय मृत अवस्था में पाई गई थी। गायों की मौत खरीदे गए हरे चारे से होने की आशंका हुई। पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इस जांच में तीन नाम सामने आए थे। विजय और अमर की गिरफ्तारी हो चुकी है। जबकि एक आरोपी अभी भी फरार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें