फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala: एयरफोर्स स्टेशन में घुसने वाले आरोपी के पिता बोले- दो माह पहले घर से भागा था रामू, दिमाग भी कमजोर है

Sat, 14 Jan 2023 07:31 AM IST
भूपेंद्र सिंह वैभव शर्मा, अमर उजाला ब्यूरो, अंबाला (हरियाणा)

सार

आरोपित रामू 12वीं पास है और दो महीने पहले घर से भागा था। आरोपी के पिता ने बताया कि पुलिस के कर्मचारी आए थे, तब उन्होंने अंबाला बात कराई तो पता लगा कि बेटा इतने बड़े मामले में फंस गया है। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के अंबाला एयरफोर्स स्टेशन में रस्सी की सीढ़ी बनाकर घुसने वाले आरोपित रामू का परिवार उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के गांव राजपुर गौरा में रहता है। आरोपित के पिता रामसुंदर ने बताया कि रामू दो महीने पहले नवंबर में घर से भाग गया था। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रामू के भागने की परिवार को भनक भी नहीं लगी। तब से परिवार ने रामू का खोजने की कोशिश की, मगर वह नहीं मिला। सभी रिश्तेदारियों में संपर्क किया, मगर उसका पता नहीं लगा।  लिहाजा गाजीपुर के जमनिया थाने में गुमशुदा की एफआईआर दर्ज करा दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस के कर्मचारी आए थे, तब उन्होंने अंबाला बात कराई तो पता लगा कि बेटा इतने बड़े मामले में फंस गया है। उन्होंने कहा रामू का दिमाग कमजोर है। वह उल्टी सीधी हरकतें करता रहा है। गौरतलब है कि मंगलवार देररात्रि को रामू को गांव धनकौर के पास एयरफोर्स स्टेशन की दीवार चढ़ते पकड़ा था।
विज्ञापन


दूसरी बार भागा था घर से
पिता रामसुंदर ने बताया कि नवंबर 2022 से पहले भी रामू घर से भाग चुका है। मगर फिर अपने आप ही घर लौटकर आ गया था। यह वाकया साल पहले का है। जब वह पहली बार भागा था। उन्होंने बताया कि परिवार में माता-पिता के साथ एक बहन और एक भाई है। भाई मुंबई में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। जब से परिवार ने इतने बड़े मामले में नाम सुना है, वह सदमे में हैं।

रामू की करा चुके हैं झाड़ फूंक
पिता रामसुंदर ने बताया कि रामू ने 12वीं तक की पढ़ाई की है। जब वह पढ़ाई कर रहा था, तभी उल्टी-सीधी हरकतें करता था, क्योंकि इसका दिमाग कमजोर है। इस कारण से हमने कई बार झाड़-फूंक से इलाज भी कराया। मगर यह कुछ दिन तक ही ठीक रहता था, फिर इसे उपचार दिलाना पड़ता था। 

गुजारे के लिए ढाई बीघा में उगाते है सब्जी 
पिता रामसुंदर ने बताया कि उनके पास ढाई एकड़ खेती है। इसमें सब्जी उगा लेते हैं। इसे बेचकर घर का गुजारा चलता है। गांव में रहने के दौरान रामू भी खेती में हाथ बंटाता था, पता नहीं उसे क्या हुआ। उन्होंने बताय कि अब अंबाला पुलिस ने अभिभावक के रूप में उन्हें बुलाया है तो वह शनिवार को अंबाला के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें