फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala: चंडीगढ़ सेक्टर-32 अस्पताल से मुलाजिमों को धक्का देकर भागा हवालाती शंभू गुरुद्वारे से काबू

Fri, 15 Dec 2023 08:02 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

सीआईए शहजादपुर की टीम ने दबिश दी थी। वह अब सिटी नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन है। फैक्टरी में घुसकर तलवार लहराने व धमकाने के आरोप में आरोपी गगनदीप सिंह काबू हुआ था।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित सरकारी अस्पताल में उपचार के दौरान पुलिस कर्मियों को धक्का देकर भागे हवालाती गगनदीप सिंह को शहजादपुर सीआईए की टीम ने काबू कर लिया। आरोपी को टीम ने शंभू के निकट गुरुद्वारे से शुक्रवार सुबह काबू किया। आरोपी गुरुद्वारे में झूठ बोलकर ठहरा हुआ था। अंबाला लाने के बाद सीआईए शहजादपुर ने आरोपी को अंबाला एस्कोर्ट इंचार्ज जसबीर सिंह के हवाले कर दिया। फिलहाल आरोपी अंबाला सिटी नागरिक अस्पताल में कड़ी सुरक्षा के बीच उपचाराधीन है।

विज्ञापन


बता दें कि आरोपी ने अंबाला सैंट्रल जेल में 13 दिसंबर की रात को अचानक कांच निगल लिया था। करीब डेढ़ बजे अंबाला सेंट्रल जेल से चंडीगढ़ लाया गया था। पुलिस कर्मी को धक्का देने के बाद अचानक आरोपी अस्पताल से फरार हो गया था।

हालांकि मुलाजिमों ने उसका पीछा भी किया था लेकिन वो पकड़ में नहीं आया था। जबकि अंबाला पुलिस कीशिकायत के बाद चंडीगढ़ के सेक्टर-34 पुलिस थाने में फरार हुए हवालाती पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। 
विज्ञापन


आरोपी ने जटवाड़ की फैक्टरी में लहराई थी तलवार, 28 नवंबर को पुलिस ने किया था काबू 
जटवाड निवासी निहंग गगनदीप पर अंबाला के पंजोखरा थाना में मामला दर्ज है। थाने के अधीन आने वाली पटवी चौकी क्षेत्र के जटवाड गांव की एक जेसीबी फैक्टरी में गगनदीप सिंह ने 22 नवंबर की रात को  घुसकर झगड़ा किया था। इतना ही नहीं अपनी तलवार निकालने के बाद लहराया था और गेट, फैक्टरी की मशीन को नुकसान पहुंचाते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने 23 नवंबर को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था और 28 नवंबर को काबू करके अंबाला सैंट्रल जेल में भेज दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें