गांव मंडौर हाइवे पर एक चौपहिया वाहन ने ओवरटेक करते हुए सामने से आ रहे ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे के दौरान ऑटो में चालक सहित आठ सवारियां सवार थी।
हादसा तब हुआ जब ऑटो सवारियां भरकर पंजोखरा की तरफ जा रहा था। वही, घायल सवारियों को एंबुलेंस की सहायता से सिटी सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। ऑटो चालक केदार मसीह ने बताया कि अंबाला सिटी की ओर से ऑटो में सवारियां भरकर पंजोखरा जा रहा था।
लेकिन जैसे ही वह मंडौर के पास पहुंचा तो सामने से तेज गति से आ रहे एक चौपहिया वाहन ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो में सवारियों को काफी चोंटे आई।
वहीं, राहगीरों ने ऑटो में सवार सोहन निवासी पंजोखरा, उनकी पत्नी रज्जी, तीन बेटियों अंजू, हरमन, रमन, दीपू पंजोखरा, ऑटो चालक केदार मसीह, राम आशीष, राकेश घायल लोगों को बाहर निकाला। खून से लथपथ सवारियों को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल में पहुंचाया गया।
उधर, टक्कर मारने वाले चौपहिया वाहन को लोगों ने पकड़ लिया। हादसे में राकेश, रमन, हरमन, दीपू को मामूली चोटें आई है। जबकि सोहन, उसकी पत्नी रज्जी, आटो चालक केदार मसीह और राम आशीष को सिर, टांगों व बाजू पर चोटें आई हैं।