फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर कार पेड़ से टकराई, पत्नी की मौत, पति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बराड़ा (अंबाला)। पत्नी के साथ अपने बच्चों को स्कूल से वापस लेकर आ रहे बराड़ा के दुकानदार की कार गांव सिंबला के मोड़ पर अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में उसकी पत्नी की मौत हो गई जबकि कार चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने घायल को एमएम मेडिकल कालेज मुलाना में इलाज के लिए दाखिल कराया। सूचना मिलते ही मुलाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बराड़ा निवासी सुखविंद्र सिंह का बराड़ा में बूट हाउस है। शनिवार बाद दोपहर वह अपनी पत्नी हरमीत कौर के साथ कार में सवार होकर अपने बच्चों को लेने के लिए डीपीएस स्कूल (भंभौली) में गया था। वहां से अपने दोनों बच्चों को लेकर सुखविन्द्र सिंह दोसड़का होते हुए बराड़ा आ रहा था। जैसे ही वह सिंबला गांव के मोड़ के पास पहुंचा तो अचानक सुखविन्द्र कार से नियंत्रण खो बैठा, जिस कारण कार पेड़ से टकराई गई। इस हादसे में सुखविन्द्र की पत्नी हरमीत कौर की मौत हो गई जबकि सुखविन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने सुखविन्द्र सिंह को एमएम मेडिकल काजेज मुलाना में इलाज के लिए भर्ती करवाया। सुखविन्द्र के दोनों बच्चे सुरक्षित हैं। इस हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही मुलाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें