फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनलाइन शापिंग करने पर इनाम का लालच देकर हड़पे 70 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। ऑनलाइन शापिंग करने के बाद इनाम के रूप में मारुति स्विफ्ट गाड़ी निकलने का लालच देकर कुछ लोगों ने व्यक्ति से 70100 रुपये हड़प लिए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर की कोतवाली सराय निवासी एसके मनीरूल ने सिटी थाना पुलिस को शिकायत दी कि 10 जनवरी को उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि होम शॉप-18 से खरीदारी करने पर आपका पहला इनाम मारुति स्विफ्ट निकला है। इसके कुछ देर बार मोबाइल में एमडी होम शॉप के नाम से एक मैसेज आया, जिसमें लिखा गया था कि उसने इनाम जीता है। इसके कुछ देर बाद दोबारा कॉल आई तो उन्होंने उससे पूछा कि वह कार लेना चाहेंगे या इसके बदले में रुपये। इस पर जब उन्होंने रुपये के लिए उन्हें कहा तो कॉल करने वाले शख्स ने अपना नाम मर्गम श्रीधर बताया और कहा कि अगर आप इनाम राशि लेना चाहते हैं तो हमारे खाते में पहले 4600 रुपये जमा करवाने होंगे। मनीरूल ने बताया कि इस पर उसने मर्गम श्रीधर के द्वारा बताए गए एसबीआई, शाखा जैन कॉलेज रोड, अंबाला शहर के खाते में 4600 रुपये जमा करवा दिए। इसके कुछ समय बाद फिर से मैसेज और कॉल आया कि और रकम जमा करवानी होगी तभी आपको कार की राशि मिलेगी। श्रीधर के कहने पर उसने 15,900 रुपये उसके खाते में ट्रांसफर करवा दिए। इसके बाद उसे फिर से मैसेज व फोन आया और उसे कहा गया कि उसकी इनाम राशि भेजने के लिए उसे 23,800 रुपये सीएसटी और जीएसटी के भी जमा करवाने होंगे। मनीरूल ने बताया कि जब फोन करने वाले शख्स से उसका नाम पूछा गया तो उसने अपना नाम राजकुमार यादव बताया और अपने आप को कंपनी के अकाउंट ब्रांच का मैनेजर बताया और कहा कि अगर चार घंटे के अंदर राशि जमा नहीं करवाई तो इनाम की राशि समाप्त कर दी जाएगी। मनीरूल ने बताया कि राजकुमार के कहने पर उसने 23,800 रुपये ट्रांसफर कर दिए। जैसे ही उसने रुपये जमा करवाए उसकी वक्त उसके मोबाइल पर राजकुमार यादव का कॉल व मैसेज आया जिसमें उसे कहा गया कि उसे जो इनाम राशि मिलनी है उसके उसे सर्विस चार्ज के रूप में 20,200 रुपये और जमा करवाने होंगे। इस पर उसने राजकुमार के द्वारा बताए गए बैंक खाते में रुपये जमा करवा दिए। कई दिनों बाद भी पैसे न मिलने पर पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। पुलिस ने एसके मनीरूल की शिकायत पर धारा 406, 420, 506 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें