फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के दो मामलों में पांच आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी के दो मामलों में पांच आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में चोरी के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक मामले में पुलिस ने आरोपी से लोहे की ग्रिल भी बरामद की है। सभी को पुलिस ने अदालत में पेश किया। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
थाना बलदेव नगर के क्षेत्र सिविल अस्पताल अंबाला शहर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी श्याम लाल निवासी कुम्हार मोहल्ला अंबाला शहर, जोनी और अनिल निवासी दुर्गा नगर अंबाला शहर को गिरफ्तार कर थाना बलदेव नगर में केस दर्ज किया। शिकायतकर्ता डॉ. राहुल सिंह मेडिकल ऑफिसर सिविल अस्पताल अंबाला शहर ने थाना महेशनगर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि आरोपी श्याम लाल और दो अन्य व्यक्तियों ने मिलकर सिविल अस्पताल अंबाला शहर से लोहे की ग्रिल चोरी कर ली है। आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि जोनी और अनिल निवासी दुर्गा नगर अंबाला शहर भी उसके साथ इस चोरी में शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना मुलाना में दर्ज चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी विक्की निवासी डेहा कालोनी थाना शहजादपुर जिला अंबाला और शंटी उर्फ चुंजल निवासी डेहा कॉलोनी थाना रायपुररानी जिला पंचकूला को गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता राजेश निवासी गांव शेरपुर सुलखनी थाना मुलाना जिला अंबाला ने 28 फरवरी 2018 को थाना मुलाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि 27/28 फरवरी 2018 को अज्ञात लोगों ने बस स्टैंड गांव शेरपुर सुलखनी पर स्थित उसकी और प्रवीण की मिठाई की दुकान में घुसकर नकदी चोरी कर ली है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें