फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीले कैप्सूल व गोलियों के साथ पकड़े दृष्टिहीन पर पुलिस ने मामला दर्ज कर हिरासत में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे के कैप्सूल के साथ पकड़े दिव्यांग पर मामला दर्ज, हिरासत में लिया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बराड़ा। आखिरकार बराड़ा पुलिस ने नशे के कैप्सूल और गोलियों के साथ पकड़े गए उगाला के डेरा प्रेमनगर निवासी दृष्टिहीन युवक मिट्ठू के खिलाफ सोमवार शाम को मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसके पास नशे के कैप्सूल रख दिए जाते थे, जिनमें से वह कुछ कैप्सूल खा भी लेता था। पुलिस ने मिट्ठू के अलावा आरोपी मित्ता के खिलाफ भी मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं दोपहर में एसएचओ अंबाला शहर स्थित कार्यालय में ड्रग कंट्रोलर रीतू मैहला से इस संबंध में मिले और उन्होंने पकड़े गए नशे के कैप्सूल परवान स्पास व लोमोटिल की गोलियों की पुष्टि की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बराड़ा पुलिस को सूचना मिली थी कि उगाला के प्रेमनगर में रहने वाला मिट्ठू व मित्ता नशे के कैप्सूल बेचते हैं। सूचना के आधार पर बराड़ा पुलिस ने शनिवार को मिट्ठू को मौके पर कैप्सूल सहित पकड़ा था। मिट्ठू ने पुलिस को बताया कि उसे दिखाई नहीं देता है। उस समय मिट्ठू ने पुलिस को दृष्टिहीन होने संबंधी मेडिकल सर्टिफिकेट भी दिखाया। पुलिस ने उस वक्त उसे यह कहकर परिजनों के हवाले कर दिया था कि जब पुलिस इसे बुलाएगी तो पेश कर करना पड़ेगा। हालांकि उसके बाद थाना प्रभारी चंद्र प्रकाश का तबादला हो गया, जिसके बाद नए आए थाना प्रभारी सतीश कुमार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मिट्ठू के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया। उन्होंने बताया कि दूसरे आरोपी को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें