फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगन में सो रहे अधेड़ को तेजधार हथियार से काटा, मौत

Sun, 24 Apr 2016 01:33 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
विज्ञापन
हत्‍या - फोटो : murder
विज्ञापन
विधानसभा क्षेत्र सिटी के गांव उदयपुर में अधेड़ की तेजधार हथियारों से वार कर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। हत्यारों ने अधेड़ वेदप्रकाश को उस वक्त अपना शिकार बनाया, जब वह अपने घर के आंगन में रात को सो रहा था। अज्ञात लोगों ने तेजधार हथियारों से अधेड़ के सिर व गर्दन पर वार किए।अधेड़ बिस्तर पर ही पड़ा लहुलूहान तड़पता रहा, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


हत्या की सूचना मिलने के बाद नग्गल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। उधर, पुलिस की क्राइम विशेषज्ञ की टीम ने मौका का दौरा कर वहां फिंगरप्रिंट और सबूत जुटाए। शव को पुलिस ने सिटी सिविल अस्पताल में रखवाया, लेकिन उसकी हालत काफी खराब थी, जिस वजह से उसे सोनीपत के खानपुर मेडिकल भेजने का फैसला लिया गया, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

 लूट के लिए हुई हत्या या कुछ और? उलझी पुलिस
 उदयपुर गांव में अधेड़ की हत्या के बाद जहां लोगों में दहशत है, वहीं पुलिस के लिए ये घटना एक ब्लाइंड मर्डर बन गई है। पुलिस विशेषज्ञों की टीम मौके से सुराग एकत्रित कर ये जानने में जुटी हुई है कि आखिरकार हत्या की वजह क्या है? पुलिस सूत्रों की माने तो घर का बिखरा सामान जहां लूटपाट की ओर इशारा करता है, लेकिन पुलिस यह भी मान रही है कि घर से कोई कीमती चीज चोरी हुई प्रतीत नहीं हो रही है।
विज्ञापन


लिहाजा पुलिस लूटपाट के इरादे से अधेड़ की हत्या करने की संभावना कम ही मान रही है। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों को लुधियाना से बुलवाया गया है, उनसे भी पूछताछ की गई है। लेकिन परिजनों का भी कहना है कि अधेड़ की किसी व्यक्ति से निजी दुश्मनी भी नहीं थी। इसलिए पुलिस अब इस हत्या की गुत्थी सुलझाने में उलझ गई है।

दीवार फांदकर अंदर घुसे लोग
पुलिस को इलाकावासियों ने बताया कि सुबह अधेड़ वेदप्रकाश घर से बाहर नहीं आया। तो लोगों को हैरानी हुई। लोगों ने गांव में ही अधेड़ मृतक के एक रिश्तेदार को इसकी सूचना दी। जिसके बाद संबंधित रिश्तेदार वेदप्रकाश के घर पहुंचा, तो घर का दरवाजा भीतर से बंद था। आवाज लगाने पर भी भीतर से वेदप्रकाश की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। उसके बाद घर की छोटी सी दीवार को फांदकर घर में प्रवेश किया गया। लेकिन अंदर का नजारा देखकर संबंधित रिश्तेदार भी दंग रह गया। वेदप्रकाश जिस चारपाई पर सो रहा था, वहीं तेजधार हथियारों के वार से लहुलूहान मृत पड़ा था।

 सूचना मिलने के बाद शव को कब्जे में ले लिया गया है। अधेड़ के शव को पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत मेडिकल कालेज भेज दिया गया है। हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है, लेकिन हत्या किन कारणों से हुई है, इस बात का अभी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस अपनी तफ्तीश को और गहरा कर रही है, जिससे ये मालूम चल सके कि आखिरकार अधेड़ की हत्या किस वजह से हुई?
विज्ञापन

रघुबीर सिंह, थाना प्रभारी, नग्गल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें