फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अंबाला सिटी। सीआईए-1 ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना अंबाला शहर में दर्ज मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में आरोपी रिंकू निवासी वार्ड न.-8, डिफेंस बैंड, गुरदेव नगर सरहिंद जिला फतेहगढ़ पंजाब को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले में संलिप्त दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 27 मार्च को सीआईए-1 को सूचना मिली थी कि आरोपी विजय कुमार उर्फ भाईजी मादक पदार्थों की तस्करी करता है। सीआईए-1 ने पालिका विहार के नजदीक नाकाबंदी कर आरोपी विजय निवासी डेहा कॉलोनी को 13 किलो 600 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार कर सिटी थाने में मामला दर्ज किया था। आरोपी विजय ने पूछताछ के दौरान बताया था कि उसने उपरोक्त गांजा आरोपी बलमंत व एक अन्य से खरीदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें