फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी करते पकड़ी गई महिलाओं को गिरफ्तार के किया कोर्ट में पेश

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी करते पकड़ी गईं महिलाओं को किया कोर्ट में पेश, जमानत पर रिहा
विज्ञापन

जग्गी सिटी सेंटर में एक शोरूम से उक्त महिलाओं पर कपड़े चोरी करने का है आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। शहर में जग्गी सिटी सेंटर में स्थित एक शोरूम से चोरी व मारपीट करने के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार कर थाना बलदेव नगर में मामला दर्ज किया था। दोनों महिलाओं को न्यायालय में पेश कर न्यायालय के आदेशानुसार जमानत पर रिहा किया गया है।
विज्ञापन

जग्गी सिटी सेंटर में स्थित शोरूम में कार्यरत एक सेल्स गर्ल डोली ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उक्त महिलाएं शुक्रवार दोपहर को उनके शोरूम में कपड़े खरीदने आईं थीं, इनमें एक महिला ने 14 सूट ट्राई करने के लिए मांगे और जब ट्राई कर वापस आई तो 11 सूट देने लगी, विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। जिसके बाद मौके से पुलिस को सूचना दी तो मामला महिलाओं का होने पर वहां दुर्गा शक्ति व महिला पुलिस भी पहुंच गई। डोली की शिकायत पर उक्त दोनों महिलाओं स्वाति व रानी के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया गया था, जिन्हें शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें