फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने से 50 मीटर दूर स्थित बंगले में ग्रिल काटकर घुसे और लगा दी आग, दो कमरे जले, सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
थाने से 50 मीटर दूर स्थित बंगले में ग्रिल काटकर घुसे और लगा दी आग, दो कमरे जले, सामान चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। चोरों ने थाने से महज 50 मीटर दूर स्थित राज पार्क के बंगला नंबर आठ में तड़के करीब साढ़े तीन बजे सेंध लगा दी। इसके बाद बंगले की ऊपरी मंजिल में आग लगा दी। इस दौरान आहट सुनकर ऊपरी मंजिल पर सो रही युवती की नींद टूटी तो उसने कमरों से आग की लपटें निकलते देखीं। आग देख उसने शोर मचाया तो परिवार के अन्य सदस्या जाग गए। उन्होंने फायर ब्रिगेड और पुलिस को फोन कर वारदात की सूचना दी। आग से बचने के लिए परिवार सदस्य घर से बाहर गली में आकर खड़े हो गए। कुछ ही देर में बंगले से आग की लपटें निकलने लगीं। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान कमरों में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। आग बुझाने के बाद परिजनों की निगाह निचली मंजिल पर ड्राइंग रूम की कटी ग्रिल पर पड़ी। इसके बाद पता चला कि वारदात को चोरों ने अंजाम दिया है। बाद में कमरों में बहुता सामान गायब मिला। शिकायत के आधार पर महेशनगर थाना पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
बंगले के मालिक और पोल्ट्री फार्म संचालक राकेश अग्रवाल अपने परिवार सहित रात को घर में थे। वह अपनी पत्नी, तीन बच्चों, पिता और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सो रहे थे। प्रथम तल पर तीन कमरों में से एक कमरे में उनकी दो बेटियां कृति और निकिता सो रही थीं, जबकि बेटा नकुल अग्रवाल नीचे सो रहा था। नकुल और कृति ने बताया कि करीब साढ़े तीन बजे घर के अंदर कुछ आवाज सुनाई दीं। शुरू में उन्होंने सोचा कि आवाजें बाहर रोड से आ रही हैं। उन्होंने इसे सामान्य तौर पर लिया। करीब साढ़े तीन बजे कृति को सांस लेने में तकलीफ हुई तो उनकी आंख खुल गई। देखा तो कमरे में धुआं था। इस पर वह कमरे से बाहर निकली तो साथ वाले दो कमरों से आग की लपटें निकलतीं दिखीं। इस पर उसने शोर मचा दिया। उसकी आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य जाग गए। सभी ने आग बुझानी शुरू कर दी। आग पर काबू पाने तक दोनों कमरों में रखा फर्नीचर, फाल सीलिंग, अलमारियां, बेड, चेयर, पंखे आदि सामान जल गया। दो कमरों के बीच स्थित स्टोर में रखे लैपटॉप और अन्य सामान भी जल गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड को कमरों के शीशे तोड़ आग पर काबू पाना पड़ा।
विज्ञापन

ग्रिल काटकर दाखिल हुए चोरों
जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि चोर ड्राइंगरूम की ग्रिल और शीशा काटकर घर के अंदर दाखिल हुए थे। इसके बाद चोर ऊपरी मंजिल पर गए होंगे। नकुल ने बताया कि उसको अपना लैपटॉप और अन्य सामान नहीं मिल रहा है। अनुमान है कि जाते समय चोर उसे ले गए होंगे। उसने बताया कि परिवार में कुछ दिन बाद शादी है। उसके लिए शॉपिंग की हुई थी। वह भी जलकर राख हो गया। घर से क्या-क्या सामान चोरी हुआ है। साथ ही आग से कितना नुकसान हुआ इसका आंकलन अभी नहीं हो सका है।
2004 में भी हुई थी चोरी
राकेश अग्रवाल ने बताया कि वर्ष 2004 में भी उनके घर चोर दाखिल हो गए थे। उस वक्त चोर घर से नकदी और अन्य सामान चुरा लजे गए थे। उन्होंने बताया कि चोर उनके घर चोरी तो कर गए, मगर आग से ज्यादा नुकसान हुआ है। उन्होंने चार माह पहले ही घर में नया पेंट और रिपेयरिंग कराई थी।
अजीत नगर में भी चोरी
चोरों ने थाने से लगभग 20 मीटर की दूरी पर एक मकान में दिन दिहाड़े सेंध लगा दी। चोर यहां से गहने और बर्तन ले उड़े। मकान की मालकिन सुषमा ने बताया कि वह कुछ देर के लिए अपने परिवार के साथ बाहर गई थीं। सामने एक दुकान में लगे कैमरे में एक संदिग्ध युवक की तस्वीर आई है। उसकी तस्वीर पुलिस को दे दी है। इसके आधार पर पुलिस जांच को आगे बढ़ाने का भरोसा दे रही है।
विज्ञापन


क्षेत्र में पुलिस लगातार गश्त लगा रही है। चोरियों के इस मामले को हल करने का प्रयास किया जाएगा। मौके से जुटाए सबूतों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।
सुरेश कौशिक, डीएसपी, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें