फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण व गैंगरेप मामले में आरोपी पिता-पुत्र तीन दिन के रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
अपहरण और गैंगरेप मामले में आरोपी पिता-पुत्र तीन दिन के रिमांड पर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। यहां कालोनी में घुसकर दंपति का अपहरण व नवविवाहिता से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को अदालत में पेश किया, जहां से तीन दिन रिमांड मंजूर हुआ। वहीं एक आरोपी को रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन

पड़ाव थाना प्रभारी भूषण दास ने बताया कि दंपति के अपहरण और गैंगरेप के मामले में पुलिस ने करीब सात-आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसमें पुलिस ने एक आरोपी प्रवीण को उसके गुड़गांव स्थित घर से काबू किया था। इसके बाद पुलिस ने दो और आरोपी हवा सिंह व नवीन को भी काबू किया। वहीं, शनिवार को पुलिस ने आरोपी पिता हवा सिंह व उसके पुत्र नवीन को भी कोर्ट में पेश किया और दोनों आरोपियों को तीन दिन के रिमांड पर लिया। पुलिस आरोपियों से हमले में शामिल अन्य आरोपी के बारे में पता लगाएगी। वहीं हथियारों के बारे में भी आरोपी से पूछताछ की जाएगाी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें