फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जातिसूचक शब्द बोलने का विरोध किया तो छात्रों को पीटा, बीचबचाव कराने आए युवक पर किया फायर

विज्ञापन
विज्ञापन
जातिसूचक शब्द बोलने का विरोध किया तो छात्रों को पीटा, बीच-बचाव कराने आए युवक पर फायर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। जातिसूचक शब्द का विरोध करने पर बदमाशों ने छोटा खुड्डा गांव के दो युवकों को चौक पर जमकर पीटा। वहां से जान बचाकर भागे युवकों को उन्होंने गांव के रास्ते पर जान से मारने की भी कोशिश की। इस दौरान बीचबचाव में आए गांव के ही युवक पर फायर कर दिया। हालांकि वह बाल-बाल बच गया। भीड़ जुटती देख आरोपी अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गए। घायल दोनों युवकों का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीमों ने मौके का मुआयना किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
छोटा खुड्डा गांव का नीरज (18 साल) कैंट के गवर्नमेंट कॉलेज में बीएससी मेडिकल प्रथम वर्ष का छात्र है। उसने बताया कि वह सुबह गांव के ही बीएससी कंप्यूटर साइंस के छात्र अभिषेक के साथ कॉलेज जा रहा था। इसी दौरान चौक पर गांव के ही निखिल व अन्य ने जातिसूचक शब्द कहा तो उनकी बहस हो गई। मामला शांत होने पर वे कॉलेज चले गए। शाम करीब चार बजे लौटते वक्त चौक से गांव की तरफ जाने लगे तो वहां पहले से ही 25-30 युवक डंडों से लैस होकर खड़े थे। उन्होंने बिना कुछ कहे डंडों से हमला कर दिया। भीड़ इकट्ठी हुई तो वे मौका पाकर वहां से गांव की तरफ भागने लगे। गांव के नजदीक पहुंचे तो दर्जी की दुकान के सामने गांव का ही जग्गी, कराधान निवासी गौरव, सलालहेड़ी निवासी रवि व एक अन्य बाइक से पहुंचे और मारपीट करने लगे। इसी दौरान बीचबचाव करने गांव के प्रधान नायब सिंह का बेटा रोहित पहुंचा तो आरोपियों ने उस पर फायर कर दिया। भीड़ इकट्ठी हुई तो आरोपी जमीन पर गिरी बाइक मौके पर ही छोड़कर और हवा में फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
मां ने कहा- आरोपी पहले भी जा चुके हैं जेल
घायल छात्र नीरज का पिता जंगशेर सिंह किसी फैक्ट्री में गाड़ी चलाता है और वह कहीं बाहर गया हुआ था। वहीं उसकी मां निशा रानी आशा वर्कर हैं। अस्पताल में बेटे का इलाज कराने पहुंची निशा ने बताया कि आरोपी युवक बदमाश प्रवृत्ति के हैं। वे पहले भी किसी मामले में जेल जा चुके हैं। उनके चलते गांव में दहशत का माहौल है।
कोट
लड़कों का आपस का झगड़ा है। जातिसूचक शब्द के मामले पर कुछ कह नहीं सकते। घायलों का बयान लेने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
-अजायब सिंह, थाना प्रभारी, महेश नगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें