बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। शहर के निकटवर्ती गांव में 15 अगस्त को तीन वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
बता दें कि सोमवार को महिला थाना पुलिस में गांव की एक महिला ने केस दर्ज करवाया था कि उसकी बच्ची 15 अगस्त को घर के बाहर दरवाजे पर बैठी थी। उसी दौरान घर के सामने रहने वाले 55 वर्षीय खेमचंद ने बेटी को इशारे से घर पर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला थाना पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाया जिसमें बच्ची से दुष्कर्म की पुष्टि हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर रात में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी खेमचंद को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं सूत्रों से पता चला है कि आरोपी रिटायर फौजी है।