फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना के मामले में आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना के मामले में आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अंबाला सिटी। सड़क दुर्घटना के मामले में पुलिस ने आरोपी कार चालक हर्षदीप निवासी जग्गी कॉलोनी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जमानत दे दी गई। हरविंद्र सिंह निवासी नवनीत नगर ने 15 मार्च को थाना बलदेव नगर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि आरोपी कार चालक ने लापरवाही से कार चलाते हुए उसकी एक्टिवा में टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

ऐसे ही साहा पुलिस ने साहा-शाहबाद रोड साहा चौक के पास सड़क दुर्घटना में हुई मौत के मामले में आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक रणबीर सिंह निवासी राजाखेड़ी जिला पानीपत को गिरफ्तार किया है। आजाद सिंह निवासी राजाखेड़ी ने गत दिवस थाना साहा में शिकायत दर्ज कराई थी कि 23 मार्च को ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक रणबीर सिंह लापरवाही से ट्रैक्टर चला रहा था, जिससे साहा-शाहबाद रोड साहा चौक के पास रणधीर सिंह ट्रैक्टर-ट्रॉली से नीचे गिर गए और मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें