फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने के गहने उतरवाकर कपड़े में स्टील के कड़े रख रफूचक्कर हुए ठग

विज्ञापन
विज्ञापन
सोने के गहने उतरवा कपड़े में स्टील के कड़े रख रफूचक्कर हुए ठग
विज्ञापन

पुलिस की वर्दी पहनकर आए थे बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। सदर क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पुलिसकर्मी बन महिला को ठग लिया और उसके गहने उतरवा लिए और उन्हें नकली गहने पकड़ाकर फरार हो गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

शीला जैन उम्र 62 साल निवासी मकान नंबर 319 महेश नगर सोमवार सुबह सब्जी खरीदने कैंट सिविल अस्पताल के पास आई थी। यहां एक व्यक्ति आया जोकि पुलिस की वर्दी में था। उसके साथ एक अन्य व्यक्ति भी था। दोनों ने महिला के पास पहुंच उसे कहा कि वह पुलिस से हैं और आजकल सोने के गहने स्नेचिंग की कई वारदात हो रही हैं। उन्होंने महिला को सोने के कड़े व सोने की चेन उतारने को कहा। उन्होंने महिला को झांसा दिया कि वह कपड़े में यह गहने लपेट देंगे और महिला यह गहने सुरक्षित रख सकती है। इसके बाद महिला उनके झांसे में आ गई और जेवरात उतारकर उन्हें दे दिए। इसके बाद वह अपने घर चली गई और जब घर जाकर उसने कपड़ा देखा तो केवल स्टील के दो खड़े थे। शीला जैन ने बताया कि आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार थे और जेवरात पकड़वाने के बाद वहां से रफूचक्कर हो गए। कैंट थाना पुलिस ने मामले में छानबीन आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें