फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी शादी से खफा होकर तलाकशुदा महिला ने हत्या के लिए युवक व नवविवाहिता का करवाया था अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरी शादी से खफा होकर तलाकशुदा महिला ने हत्या के लिए कराया था नवविवाहित दंपति का अपहरण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। कैंट की एक कॉलोनी निवासी पति व पत्नी के अपहरण व पत्नी से गैंगरेप मामले में पुलिस की सीआईए टीम ने शुक्रवार को तलाकशुदा महिला के पिता हवा सिंह और भाई नवीन को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने खुलासा किया कि दूसरी शादी से खफा होकर दोनों की हत्या के लिए अपहरण किया था, लेकिन परिचित एक वकील के समझाने पर बहादुरगढ़ में गाड़ी से उतार दिया। पुलिस ने नवीन को कोर्ट में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया है। वहीं पिता और वीरवार को गिरफ्तार किए प्रवीण को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
पुलिस के अनुसार दूसरी शादी की खबर मिलते ही निशा और उसके परिजनों का गुस्सा भड़क गया। वे अपने रिश्तेदारों व अन्य के साथ अंबाला पहुंच गए और युवक और उसकी पत्नी का अपहरण कर लिया। दोनों की हत्या के लिए पूरी प्लानिंग के साथ आए थे। हालांकि रोहतक में आरोपियों के परिचित वकील की समझदारी के कारण ही दोनों की जान बच गई। जब वकील को पता चला कि निशा व उसके पति का तलाक हो चुका है तो उन्होंने परिजनों को समझाया और उन्हें छोड़ दिया। हालांकि गैंगरेप में शामिल आरोपियों का नाम लेने में पुलिस अभी कुछ कहने से कतरा रही है। उनका कहना है कि रिमांड में सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन

---------------
यह है मामला
बुधवार देर शाम सवा सात बजे एक कॉलोनी निवासी युवक, उसकी मां व नवविवाहित पत्नी के साथ गुरुग्राम निवासी तलाकशुदा पत्नी निशा, मां पुष्पा, पिता हवा सिंह, भाई नवीन व प्रवीण, मामा मंजीत व जरनैल, चाची व अन्य लोगों ने मारपीट करके युवक व उसकी पत्नी का अपहरण कर लिया था। इसके बाद चलती गाड़ी में नवविवाहिता से दो युवकों ने गैंगरेप किया था।
विज्ञापन

----------------
कोट
पुलिस ने तलाकशुदा महिला निशा के पिता व भाई को गिरफ्तार किया है। उन्होंने हत्या की नीयत से युवक व उसकी पत्नी का अपहरण किया था। जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-भूषण दास, एसएचओ, पड़ाव थाना।
--------------
दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। रिमांड के बाद ही मामले का खुलासा होगा।
-बलजीत सिंह, डीएसपी, अंबाला कैंट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें