फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, ससुरालजन फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन

पुलिस ने विवाहिता की सास को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया, बाकी सदस्य फरार
मृतका के भाई ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़। गांव सैनमाजरा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव फंदे पर लटका मिला, जबकि मृतका के भाई का आरोप है कि ससुराल वालों ने उसकी हत्या की है। मामला सामने आने के बाद ससुराल वाले फरार हैं जबकि पुलिस ने महिला की सास को पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
नारायणगढ़ के निकटवर्ती गांव सैनमाजरा की रहने वाली 25 वर्षीय किरण देवी ने अपने घर पर फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि जब किरण का पति संदीप घर पर आया तो किरण छत में फंदे पर झूल रही थी। जानकारी उसने परिजनों को दी और सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को सामान्य अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर मृतका के परिवार वाले भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने इस मौत के लिए संदीप व उसके परिवार वालों को दोषी ठहराया। मृतका के भाई नरेश कुमार निवासी नथिगदू करनाल का कहना है कि उसकी बहन किरण को ससुराल वाले परेशान करते थे। ससुराल वालों ने ही किरण की हत्या की है। उधर, इस मामले के बाद से मृतका की ससुराल वाले घर से फरार हैं, जबकि पुलिस ने मौके से उसकी सास को हिरासत में लिया है, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें