फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटरी पर लेटा था युवक, ट्रेन आई तो भागा पर चपेट में आया, शोर मचने पर कटी बाजू लेकर झाडिय़ों में छिपा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला कैंट : रेलवे स्टेशन पर आत्महत्या करने के इरादे से एक युवक पटरी पर लेट गया। हालांकि ट्रेन नजदीक आई तो वह भागना चाहा पर चपेट में आने से उसकी बाजू कट गई। वहां यार्ड में काम कर रहे मजदूरों ने शोर मचाया तो डर के मारे वह अपनी कटी बाजू लेकर भागा और कुछ दूर झाड़ियों में फेंक दिया। सूचना मिलने पर जीआरपी कर्मी उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार को रेलवे स्टेशन के यार्ड में काम चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करनाल के सदर थाना क्षेत्र का पिंटू (34 साल) अचानक पटरी पर लेट गया। ट्रेन तेज रफ्तार में आ रही थी तभी डर के मारे वह वहां से उठा लेकिन उसकी बाजू चपेट में आ गई। ट्रेन के गुजरने के बाद लोग शोर मचाने लगे तो वह अपनी बाजू लेकर भागने लगा। लोग जब तक वहां पहुंचते उसने अपनी बाजू को दूर झाड़ियों में फेंक दिया और खुद बेहोश होकर गिर गया। सूचना मिलने पर पहुंचे जीआरपी कर्मियों ने एंबुलेंस से उसे सिविल अस्पताल कैंट में पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। बताते हैं कि वह घर से झगड़ा करके आया था। जीआरपी इंचार्ज रामबचन ने बताया कि एक युवक ट्रेन की चपेट में आया था। उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। अभी उसका बयान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें