फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन पहले गड़बड़ी करते पकड़े गए कारिंदे ने दूसरे कारिंदे की छाती में गोली मार कर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

असंध (करनाल)। कस्बे के गांव डेरा फत्तूवाला में शराब के ठेके पर सो रहे करिंदे को उसी ठेके के पुराने कारिंदे ने कुछ युवकों के साथ मिलकर गोली मारी दी और मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।
गंभीर रूप से घायल करिंदे को असंध अस्पताल में लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने करिंदे की गंभीर हालत देखकर उसे करनाल कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया, वहां जाने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद असंध थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वहां एसएसएल टीम को बुलाया। टीम ने साक्ष्य जुटाएं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जींद के मुआना गांव निवासी राजकुमार उर्फ माइकल, रविंद्र उर्फ खाबड़, सलिंद्र व दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन


चार दिन पहले गड़बड़ी करते हुए पकड़ा गया था आरोपी
शराब ठेका संचालक अनिल कुमार ने बताया कि डेरा फत्तूवाला में उसका शराब का ठेका है। जिस पर अरडाना गांव निवासी 44 वर्षीय श्रीपाल करिंदे का काम करता था। शनिवार दोपहर श्रीपाल ठेके पर अकेला सो रहा था। तभी ठेके पर जींद जिले के गांव मुआना निवासी रविंद्र उर्फ खाबड़, सलिंद्र, राजकुमार उर्फ माइकल व दो अन्य व्यक्ति ठेके पर पहुंचे और उन्होंने श्रीपाल को गोली मार दी। गोली श्रीपाल की छाती में लगी। ठेका संचालक ने बताया कि हमलावरों में शामिल राजकुमार उर्फ माइकल पहले उनके ठेके पर कारिंदे का काम किया करता था। चार दिन पहले उसे गड़बड़ी करते पकड़ लिया था, जिस कारण उसको हटा दिया गया। संचालक ने बताया कि अभी ये मालूम नहीं है कि उन्होंने किस कारण से श्रीपाल को गोली मारी है।
विज्ञापन


गिरफ्तारी को छापेमारी जारी : थाना प्रभारी
थाना प्रभारी विरेंद्र वशिष्ठ ने बताया कि उनके पास डेरा फत्तूवाला गांव में ठेके पर गोली चलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर जाकर घटना स्थल का मुआयना किया। श्रीपाल की मौत हो चुकी है। मामले की जांच की जा रही है, जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तारी के लिए टीम गठित करके छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें