फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर ईद मनाने जा रहे परिवार से झपटा बैग

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला कैंट। सहारनपुर में परिवार सहित ईद मनाने के लिए तड़के ऑटो में जा रहे एक परिवार का बाइक सवार दो युवक बैग झपट कर फरार हो गए। परिवार के अनुसार बैग में सोने के कंगन, चेन और 50 हजार से ज्यादा रुपये थे। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूलरूप से सहारनपुर के गांव बुढ्डा खेड़ा निवासी मोहम्मद अकील ने शिकायत में बताया कि वह अंबाला स्थित एक मस्जिद में इमाम है। वह अपनी अपनी पांच बेटियां, तीन बेटों और पत्नी शाहजहां के साथ कैंट स्थित डिफेंस कालोनी से स्टेशन के लिए ऑटो पर निकला था। सभी परिवार सदस्य ऑटो में थे। इसी दौरान स्टाफ रोड पर करीब पांच बजे ऑटो पहुंचा और एसडीएम आफिस के पास एकाएक आए बाइक सवार दो युवकों ने उसकी बेटी के हाथ से बैग झपट लिया। मोहम्मद अकील ने बताया कि बाइक सवारों का ऑटो में पीछा भी किया गया, मगर वह रेलवे स्टेशन की ओर तेज रफ्तार में आंखों से ओझल हो गए। मामले की जानकारी कैंट थाना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें