फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गनमैन की हत्या के तीन आरोपियों की हुई पहचान, जल्द होंगे गिरफ्तार : एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़ (अंबाला)। सेशनजज हत्याकांड के गवाह रामबीर की सुरक्षा में लगे एएसआई सुरेश कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने 48 घंटों में तीनों आरोपियों की पहचान कर ली है। उनका कहना है कि जल्द ही पुलिस की हिरासत में होंगे।
विज्ञापन

एसपी मोहित हांडा ने बताया कि पुलिस कर्मी सुरेश कुमार की हत्या को लेकर टीमें गठित की गई थीं, जिसमें सीआईए, एसएचओ साइबर सेल द्वारा बाइक व अन्य सुबूतों के मद्देनजर उन तीन आरोपियों की पहचान की गई है। पुलिस उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि सेशन जज हत्याकांड में गवाह बड़ागांव के रामबीर अपनी टायर-पंचर व वाशिंग की दुकान पर बैठा था। तभी एक बिना नंबर की बाइक पर तीन युवक आए। उन्होंने पहले बाइक ठीक करवाने व वाशिंग का बहाना बनाया। रामबीर को शक हुआ तो उसने गनमैन को बताया। इसपर गनमैन ने उनकी बाइक के कागजात मांगे तो हड़बड़ा कर उन्होंने अपनी पिस्टल से फायर कर दिया, जिससे एएसआई सुरेश कुमार की मौत हो गई। एक आरोपी बधोली की तरफ व दो आरोपी गांव की तरफ फरार हो गए। रामबीर ने एक आरोपी का पीछा करना चाहा पर उस पर भी फायर किये गए। इसपर वह आरोपी फरार हो गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें