फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष को मिली जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर-----17, 18
विज्ञापन

राष्ट्रीय हिंदू सेवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को मिली जान से मारने की धमकी
आरोपी ने घर के बाहर पोस्टर चस्पा कर संगठन छोड़ने को कहा
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। राष्ट्रीय हिंदू सेवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल वोहरा को जान से मारने की धमकी मिली है। उनके नाहन हाउस स्थित आवास के बाहर शनिवार रात्रि किसी ने जान से मारने की धमकी भरा पोस्टर चस्पा दिया। इसके माध्यम से उन्होंने कमल वोहरा को संगठन छोड़ने की धमकी दी है। इस संबंध में कमल वोहरा ने रविवार को अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता की।
विज्ञापन

वोहरा ने बताया कि कुछ दिन से उन्हें यूपी, दिल्ली और हरियाणा से भी धमकियां मिल रही हैं। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी थी, जिस पर मामला दर्ज हो चुका है। इसी को लेकर वह एसपी आस्था मोदी से अपनी व परिवार की सुरक्षा की मांग की, जिसके बाद दो दिन पुलिस राइडर उनके घर के बाहर खड़े हुए, लेकिन उसके बाद से वहां पुलिस दिखाई नहीं दी। वोहरा ने आरोप लगाया कि अगर पुलिस वहां मौजूद रहती तो गत रात्रि पोस्टर लगाने वाला पुलिस की गिरफ्त में होता। वोहरा ने कहा कि अगर उसे व उसके परिवार को किसी भी तरह की हानि पहुंचती है तो इसका जिम्मेदार पुलिस प्रशासन और सरकार होगी। वोहरा ने आरोप लगाया कि भाजपा खुद को हिंदुत्व पार्टी बोलती है, लेकिन एक हिंदू संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सुरक्षा को लेकर बिल्कुल गंभीर नहीं है। चार नंबर चौकी इंचार्ज बरयाम ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें