अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। नारायणगढ़ के गांव जंगूमाजरा की रहने वाली 22 वर्षीय युवती द्वारा महिला थाने में एक युवक के खिलाफ फेसबुक पर दोस्ती करने के बाद ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
युवती ने शिकायत दी थी कि जगाधरी का रहने वाला 22 वर्षीय विशाल उसके साथ नारायणगढ़ में ही एक कॉलेज में पढ़ाई कता था। उक्त युवक ने उसके साथ पिछले साल फेसबुक पर दोस्ती की और उसको कालाआंब के एक होटल में ले गया और वहां दोनों ने एक-दूसरे के साथ मोबाइल पर फोटो खिंचे। इस दौरान उक्त युवक ने उससे शादी करने की बात कहकर उसके साथ उसी होटल में छेड़छाड़ की। उसने बताया कि उसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करने के लिए उसे उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा और उसकी मां को भी फोन कर व मेसेज कर रुपयों की मांग करने लगा।