जेल में बैरक के जंगले तोड़कर फरार होने के मामले में सात नामजद
सिरसा। जिला जेल में बनी बैरक नंबर 11 से बुधवार की सुबह जंगले तोड़कर फरार होने के मामले में हुडा चौकी पुलिस ने सात हवालातियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जिन पर केस दर्ज हुआ है, उनमें जगसीर पुत्र मलकीत, कुलदीप पुत्र रत्न, जसपाल पुत्र विचित्र, कुलविन्द्र पुत्र गुरदास राम, हैप्पी पुत्र मिता सिहं, कृष्ण पुत्र महावीर प्रसाद व जगवीर पुत्र प्रीतपाल शामिल हैं। पुलिस को दी शिकायत में जेल उपाधीक्षक वरूण कुमार ने बताया कि हवालाती जगसीर सिंह पुत्र मलकीत सिंह निवासी मल्लेकां व कुलदीप पुत्र रत्न निवासी कालांवाली जोकि एनडीपीएस एक्ट, जसपाल पुत्र विचित्र निवासी गांव जोगेवाला, कुलविन्द्र पुत्र गुरदास राम निवासी गांव केसुपुरा, हैप्पी पुत्र मिता सिहं निवासी कल्याणनगर सिरसा एनडीपीएस, कृष्ण पुत्र महावीर प्रसाद निवासी ऐलनाबाद केस एनडीपीएस, जगवीर पुत्र प्रीतपाल निवासी गांव वार्ड नं. 6 सुंदरनगर मंडी डबवाली लड़ाई-झगड़े केस में जिला जेल में बैरक नंबर 11 में शिफ्ट थे। उनके साथ बैरक में करीब 50 हवालाती रह रहे हैं। बुधवार की सुबह सातों ने बैरक के जंगले तोड़कर जेल से फरार होने की कोशिश की। समय रहते जेल के कर्मचारियों ने उन्हें देख लिया। जिसके बाद जेल उपाधीक्षक वरूण कुमार को सूचित किया। जेल उपाधीक्षक ने तुरंत हुडा पुलिस चौकी को सूचित किया।
वर्जन
जेल उपाधीक्षक वरूण कुमार की ओर से सात हवालातियों द्वारा बैरक के जंगले तोड़कर भागने की शिकायत मिली थी। मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। जेल उपाधीक्षक की शिकायत के आधार पर सात हवालातियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
-महेंद्र सिंह, जांच अधिकारी।