फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की हत्या का आरोपी पुलिस रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शहजादपुर। क्षेत्र के गांव पतरेहड़ी में विवाहिता की हत्या करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी जय प्रकाश को पुलिस ने अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि बीते सोमवार सायं जय प्रकाश ने अपनी पुत्रवधू मीनू को अपने घर पर ही कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मीनू के पिता जयचंद निवासी कुरुक्षेत्र की शिकायत पर आरोपी जय प्रकाश के खिलाफ हत्या मामला दर्ज कर उसे मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया था। मृतका के पिता जयचंद ने आरोपी व उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे। थाना प्रभारी सुरेश पाल ने बताया कि आरोपी जय प्रकाश को अदालत में पेश किया गया जहां से अदालत ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। उन्होंने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपी से इस हत्या के मामले में गहनता से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें