फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोठी लेने के लिए 40 लाख रुपये की मांग कर महिला को पीटते थे ससुरालवाले, दहेज प्रताडना का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
40 लाख रुपये की मांग कर महिला को पीटते थे ससुरालजन, केस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बराड़ा। विवाहिता ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए 40 लाख रुपये की मांग का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि मांग पूरी न होने पर मारपीट कर पति, सास, ससुर व देवर ने जहरीला पदार्थ देकर मारने का प्रयास किया। बराड़ा पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार संदीप कौर निवासी कैथल ने बराड़ा थाना में शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी शादी 2006 में बराड़ा निवासी रविंद्र सिंह के साथ हुई थी। शादी के एक साल बाद उसका पति रविंद्र कुमार, ससुर करनैल सिंह, सास दलजीत कौर दहेज के लिए ताने मारने लगे। एक दिन उसके देवर जसविन्द्र ने भी उसके साथ मारपीट की। उसके बाद मेरा भाई सर्वजीत सिंह उसे कैथल ले आया। एक माह बाद ससुर करनैल सिंह उसके घर वालों को विश्वास में लेकर बराड़ा ले आया। इसके बाद उसके पति ने कोठी लेने के लिए मायके से 40 लाख रुपये लाने की बात कही। मेरे भाई ने पैसा उधार लेकर करीब 11 लाख पति रविन्द्र को दे दिए, लेकिन वह नहीं माना। बोला मुझे ओर पूरे 40 लाख रुपये लाकर दे तब राजी होंगे। वरना उसे जान से मार देंगे। मांग पूरी न होने पर मेरे साथ मारपीट कर मुझे घर से निकाल दिया। बराड़ा पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें